फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chairs gone fly in air and chaos in amit shah Cm yogi rally

अमित शाह- सीएम योगी की चंदौली जनसभा में जमकर उछली कुर्सियां, लहराए बैनर

Mon, 06 Aug 2018 05:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीडीडीयू नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीडीडीयू नगर Updated Mon, 06 Aug 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
Chairs gone fly in air and chaos in amit shah Cm yogi rally
chandauli - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मुगलसराय जंक्शन के नए नाम पं दीनदयाल उपाध्याय के लोकार्पण कार्यक्रम में उस वक्त हड़कंप की स्थिति बन गई जब अचानक से कुछ लोगों ने कुर्सियों को हवा में लहराना शुर कर दिया और नारेबाजी करने लगे। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, सीएम योगी सहित कई नेता व मंत्री मौजूद थे। घटना से सभा स्थल की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।  आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
 

Chairs gone fly in air and chaos in amit shah Cm yogi rally
chandauli - फोटो : अमर उजाला

        
पीडीडीयू नगर के बाकले मैदान में रविवार को आयोजित समारोह में उस समय हड़कंप की स्थिति बन गई, जब गाजीपुर से आए संघर्ष समिति के सदस्यों बैनर लहरा कर मेरिट के आधार पर फायरमैन की भर्ती की मांग करने लगे। कार्यकर्ताओं को रोकने में भाजपा कार्यकर्ताओं से मारपीट भी हुई। इस दौरान समिति कार्यकर्ताओं ने कुर्सियां भी उछाल दीं बाद में पुलिस एक युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Chairs gone fly in air and chaos in amit shah Cm yogi rally
रेलवे के बाकले मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जुटे भाजपा के दिग्गज - फोटो : अमर उजाला

घटना के समय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रेल मंत्री पीयूष गोयल और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा नए स्टेशन के नाम का लोकार्पण और नई ट्रेन को हरी झंडी दिखा रहे थे।  घटना से सभा स्थल की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। पंडाल में जाने वालों को पूरी चेकिंग के बाद ही अंदर भेजा गया था पर बैनर लेकर लोगों का वहां पहुंचना बताता है कि इसमें लापरवाही बरती गई है। 
 
विज्ञापन

Chairs gone fly in air and chaos in amit shah Cm yogi rally
chandauli - फोटो : अमर उजाला

पुलिस और रेलवे द्वारा इस चूक के लिए जिम्मेदारों की भूमिका की जांच शुरू कर दी गई है।  समारोह में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के नाम का लोकार्पण के दौरान गाजीपुर से आए संघर्ष समिति के सदस्य बैनर दिखाकर फायरमैन की भर्ती मेरिट से कराने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। यह देखकर पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए वहीं भाजपा कार्यकर्ता सन्न रह गए। नारेबाजी करने वालों को रोकने पर हंगामा शुरू हो गया। कुछ लोग कुर्सियां उछालने लगे।
 

Chairs gone fly in air and chaos in amit shah Cm yogi rally
mughalsarai - फोटो : अमर उजाला

इस घटना से पहले एक और घटना घटी जिसने प्रशासन के माथे पर बल ला दिया।  रविवार दोपहर सीएम योगी और अमित साह के आगमन से पूर्व  सपा कार्यकर्ताओं ने मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन करने का  विरोध करने लगे।  पूर्व सांसद रामकिशुन के नेतृत्व में दो बार सड़क जाम कर हंगामा किया। पुलिस से नोकझोंक और हाथापाई भी हुई। पुलिस के लाठियां भांजने से छह से अधिक कार्यकर्ता जख्मी हो गए। बाद में सभा कर रहे कार्यकर्ता पर आंसू गैस के गोले छोड़कर पुलिस ने उन्हें तितर-बितर किया। 

Chairs gone fly in air and chaos in amit shah Cm yogi rally
mughalsarai - फोटो : अमर उजाला
पूर्व सांसद रामकिशुन, सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव, पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू आदि नेता सपा कार्यालय में छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती मना रहे थे। इसी बीच रेलवे के बाकले मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य नेता मंच पर पहुंचे तो सपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय के सामने सड़क पर आ गए और रास्ता जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed