फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chain Snatching in varanasi Bike riders snatch gold chain from woman in daylight

Chain Snatching: वाराणसी में बाइक सवारों ने महिला से झपटी सोने की चेन, 24 घंटे में छिनैती की दूसरी घटना

Sat, 23 Jul 2022 05:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 23 Jul 2022 05:21 PM IST
सार

वाराणसी के अर्दली बाजार के शिवनगर कॉलोनी में सरेराह बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने का चेन झपट लिया।  सीसीटीवी फुटेज में स्नैचरों की पूरी हरकत कैद है। 

विज्ञापन
Chain Snatching in varanasi Bike riders snatch gold chain from woman in daylight
चेन छिनैती का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

वाराणसी के अर्दली बाजार स्थित शिवनगर कॉलोनी में शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने का चेन नोंचकर फरार हो गए। बदमाशों के पीछे महिला दौड़ी भी लेकिन असफल रही। घर से बाजार को निकली महिला के संग हुए इस घटना की सूचना महिला ने पुलिस और परिजनों को दी।

विज्ञापन


घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में छिनैती की वारदात कैद है। मौके पर पहुंची लालपुर-पांडेयपुर पुलिस की टीम ने पूछताछ की। लालपुर-पांडेयपुर थाना अंतर्गत अर्दली बाजार के शिवनगर कॉलोनी निवासी ज्ञानती सिंह दोपहर में अपने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित पड़ोस की महिला के संग बाजार जा रही थीं।
विज्ञापन


इस बीच पीछे से आए बाइक सवार ने झपट्टा मारकर ज्ञानती सिंह के लगे से चेन छीन लिया। जब तक वो शोर मचाते हुए उनके पीछे दौड़ीं, तब तक बदमाश फरार हो गए। आसपास की महिलाओं के कहने पर कुछ युवक बाइक सवार बदमाशों के पीछे भी गए लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दो युवकों को चिन्हित किया

पीड़िता ने घटना के बाबत कैंट पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची कैंट पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो दो युवकों को चिन्हित किया। सीसीटीवी फुटेज में स्नैचरों की पूरी हरकत कैद है। कैंट थाना क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर बाइक सवार बदमाशों ने छिनैती की दो घटनाओं को अंजाम दिया। शुक्रवार की रात होटलकर्मी अवध राम विश्वकर्मा का वरुणापुल पर बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। वहीं, शनिवार दोपहर बदमाशों ने महिला के संग चेन स्नैचिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed