वाराणसी: सर्किट हाउस में ठहरे थे मुख्यमंत्री, वहीं मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बदमाशों ने छीनी चेन
सोमवार को वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रात में सर्किट हाउस में ही ठहरे थे। आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। इसके बावजूद सर्किट हाउस के सामने मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से फिल्मी स्टाइल में चेन स्नेचिंग हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह तो फिल्मों में ही देखा जाता था कि सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच अपराधी वारदात को अंजाम देकर निकल जाते हैं। अब हकीकत में भी ऐसा होने लगा है। दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में है। कैंट थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री ठहरे और उनकी सुरक्षा में सर्किट हाउस के बाहर भारी फोर्स तैनात रही। इसके बावजूद मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला से सर्किट हाउस स्थित बरगद पेड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने चेन छीन ली।
बिना नंबर प्लेट की बाइक पर नकाबपोश दो बदमाश फिल्मी स्टाइल में महिला के गले से चेन छीनते हुए पुलिसकर्मियों के बीच से भाग निकले। महिला शोर मचाती रही लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी आगे नहीं आया। पीड़ित महिला ने कैंट थाने में तहरीर दी है।
सर्किट हाउस के पीछे डीथोरी मोहल्ले की रहने वाली कंचन श्रीवास्तव(55) रोजाना की तरह सुबह में घर से बाहर टहलने निकली। सर्किट हाउस के पास बरगद के पेड़ के पास पहुंची थी कि लगभग साढ़े पांच बजे सामने से एक बाइक पर नकाबपोश दो युवक नजदीक आए और देखते ही देखते गले से सोने की चेन नोच ली। घटना से अवाक महिला शोर मचाने लगी।
यह दुस्साहस बदमाशों ने तब किया जब मुख्यमंत्री सर्किट हाउस के अंदर थे और बाहर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती थी। मोड़-मोड़ पर पुलिसकर्मी तैनात थे। बावजूद इसके स्नेचर भाग निकलें। पहले तो महिला की गुहार नहीं सुनी गई, बाद में पुलिस तहरीर लेकर जांच में जुटी। कैंट इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।