{"_id":"664099ed4f2bdba79509a8c2","slug":"chain-snatching-from-village-head-mother-in-varanasi-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : प्रधान की मां से लूटी सोने की चेन, घर में घुसकर बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : प्रधान की मां से लूटी सोने की चेन, घर में घुसकर बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम; देखें वीडियो
Sun, 12 May 2024 04:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 12 May 2024 04:00 PM IST
सार
Varanasi News: सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी से पड़ताल की। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी फुटेज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के कपिसा ग्राम प्रधान अजीत सिंह की मां दुर्गावती देवी के गले से दो बदमाश सोने की चेन छिनकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सूचना पर पहुंची चोलापुर पुलिस ने मौका-ए-पड़ताल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को प्रधान के घर पर नई स्कॉर्पियो आने पर दुर्गावती अपने पोते विक्की सिंह के साथ मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गई थीं। जाते समय उनके गले में सोने का चेन लटकता देख बदमाश उन पर नजर रखने लगे। बदमाश सोना साफ करने के नाम पर गांव के कई घरों में गए। सभी ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन
प्रधान के पड़ोसी बुद्धु सिंह के यहां महिलाए सोना साफ कराने लगीं। इस बीच मंदिर से लौट रहीं दुर्गावती भी पहुंच गईं। पोता विक्की घर में चला गया। दुर्गावती को अकेला देख बदमाश उनके पीछे चल दिए। घर के बाहर ही मौका देख बदमाशों ने वृद्ध महिला के गले से चेन नोंच लिया।