फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chain snatched from woman in broad daylight at Ravindrapuri crossroads

रविंद्रपुरी चौराहे पर दिनदहाड़े महिला से चेन छीनी

Sun, 06 Jun 2021 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Chain snatched from woman in broad daylight at Ravindrapuri crossroads
वाराणसी। रविंद्रपुरी चौराहे पर शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने रिक्शे से शिवाला की ओर जा रही महिला के गले से झपट्टा मार चेन छीन लिया। हालांकि महिला की सजगता से चेन का आधा टुकड़ा ही बदमाशों के हाथ लगा। सरेराह दुस्साहसिक घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर दुर्गाकुंड पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आसपास इलाके में चेकिंग शुरू कराई। लेकिन बदमाशों को पता नहीं चल सका। भेलूपुर से लेकर लंका तक के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए।
विज्ञापन

भेलूपुर थाना अंतर्गत खोजवां किरहिया के रहने वाले हार्डवेयर व्यापारी संतोष विश्वकर्मा की पत्नी सुनीता देवी दोपहर के समय रिक्शे से अस्सी स्थित एक चिकित्सक के क्लीनिक जाने के लिए घर से निकलीं। रविंद्रपुरी चौराहे के पास नकाबपोश दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर सुनीता के गले से चेन नोंचने लगे। इस घटना से अवाक सुनीता ने अपनी चेन पकड़ लीं, चेन टूट गया। इससे एक टुकड़ा बदमाश के हाथ में तो दूसरा हिस्सा सुनीता के हाथ में रह गया। इसके बाद बाइक सवार बदमाश लंका की ओर भाग निकले। सूचना पाकर भेलूपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और महिला से जानकारी ली। दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह ने रविंद्रपुरी से लेकर लंका तक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। दावा किया कि जल्द बदमाश गिरफ्त में होंगे। उधर, महिला ने भेलूपुर थाने में घटना के बाबत तहरीर दर्ज कराई है। भेलूपुर इंस्पेक्टर अमित मिश्रा ने बताया कि कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में भी बहुत हद तक सफलता मिल गई है।
विज्ञापन

-------------
सप्ताह भर में महिलाओं के साथ छिनैती की तीसरी वारदात
भेलूपुर थाना इलाके में सप्ताह भर में महिलाओं के साथ छिनैती की यह तीसरी घटना है। दो घटनाओं में एक ही समानता रही कि बदमाश नकाबपोश थे और बाइक अपाचे ही रही है। 31 मई की शाम महमूरगंज स्थित आकाशवाणी के पास रिक्शे से घर लौट रही महिला चिकित्सक डॉ. प्रीति श्रीवास्तव का ज्वेलरी और 14 हजार नगदी रखा बैग बाइक सवार बदमाशों ने छीन लिया था। हालांकि बदमाश को पुलिस ने दो जून को कमच्छा से गिरफ्तार कर लिया। चार जून को बैजनत्था मंदिर के पास महिला नेहा मिश्रा की चेन बदमाशों ने छीन ली। बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी कि दूसरे दिन भी अपाचे बाइक सवारों ने सुनीता देवी से चेन नोंचकर पुलिस को चुनौती दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed