फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CGST raid on gutkha trader in varanasi doubts of tax evasion enquiry continues

वाराणसी: टैक्स चोरी की आशंका में गुटखा कारोबारी के यहां सीजीएसटी का छापा, पूछताछ जारी

Fri, 07 Jan 2022 11:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 07 Jan 2022 11:29 PM IST
सार

सीजीएसटी के महानिदेशक जांच के निर्देश पर पांच-छह गाड़ियों से जांच टीम शुक्रवार की शाम वाराणसी के  प्रेमचंद नगर कॉलोनी स्थित गुटखा कारोबारी के यहां पहुंची। 

विज्ञापन
CGST raid on gutkha trader in varanasi doubts of tax evasion enquiry continues
गुटखा कारोबारी के यहां पांच-छह गाड़ियों से जांच टीम पहुंची - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी के पांडेयपुर क्षेत्र की प्रेमचंद नगर कॉलोनी स्थित गुटखा कारोबारी के यहां शुक्रवार को सीजीएसटी की टीम ने छापा मारा। छापे में क्या मिला और कहां की टीम है इस बारे में अभी स्थानीय स्तर पर भी कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सूत्रों के मुताबिक छापेमारी में प्रथम दृष्टया लाखों की कर चोरी का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


सीजीएसटी के महानिदेशक जांच के निर्देश पर पांच-छह गाड़ियों से जांच टीम शुक्रवार की शाम को गुटखा कारोबारी के यहां पहुंची। यहां पहुंचने के बाद जांच टीम ने वहां मौजूद सभी का मोबाइल स्विचऑफ कर दिया और बाहर आने-जाने पर रोक लगा दी।
विज्ञापन


सीजीएसटी की छापे से कारोबारियों में हड़कंप
कारोबारी के यहां कागजातों की जांच के साथ ही बैंक खाते, जमीन और बैंक लॉकर के साथ ही कंप्यूटर का हार्ड डिस्क भी जांच अधिकारियों ने अपने कब्जे में ले लिया है जिसकी जांच जारी है। बताया जा रहा है कि जिस कारोबारी के में छापेमारी हुई है वह एक निजी स्कूल के संचालन की फ्रेंचाइजी में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुटखे की आपूर्ति प्रदेश के कई जिलों में होती है। गुटखा की फैक्ट्री प्रेमचंद नगर कॉलोनी और गोइठहां में भी है। इसके अलावा सोएपुर, नक्खीघाट, प्रेमचंद कॉलोनी में भी गोदाम है। उधर, गुटखा कारोबारी के यहां सीजीएसटी की छापेमारी से अन्य कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
पढ़ेंः बीएचयू ओपीडी के लिए फिर से ऑनलाइन बुकिंग, विभागवार देखे जाएंगे मात्र 50 मरीज , ऑपरेशन भी कम होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed