{"_id":"615612568ebc3edaf04f226e","slug":"central-team-s-evaluation-complete-report-awaited-varanasi-news-vns614677313","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय टीम का मूल्यांकन पूरा, रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय टीम का मूल्यांकन पूरा, रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मिलने वाली सुविधाओं का मूल्यांकन करने दिल्ली से आई तीन सदस्यीय टीम शहरी और ग्रामीण इलाकों में बने सेंटर का मूल्यांकन कर बृहस्पतिवार को लौट गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को टीम की ओर से दो दिन तक किए गए मूल्यांकन के बाद रिपोर्ट का इंतजार है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर प्राथमिक उपचार के साथ योग, प्राणायाम के माध्यम से फिट रहने की जानकारी दी जाती है। धीरे धीरे यहां सुविधाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है। इसे देख स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर डॉ. एस सुब्रमण्यम की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय टीम ने सेवापुरी में बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर देखने के साथ ही बृहस्पतिवार को दीनदयाल अस्पताल पहुंचकर सीएमएस के साथ बैठक की। साथ ही ई-ओपीडी, ई-संजीवनी के क्रियान्वयन की जानकारी ली। इसके बाद मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा पहुंचकर कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के प्रशिक्षण के बारे में भी चर्चा की। इस दौरान एडिशनल सीएमओ डॉ. एके मौर्या, डीपीएम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
विज्ञापन
अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन