फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Central Minister Mahesh Sharma spoke, Congress small birds, it Che-to Che

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा बोले, कांग्रेस छोटी चिड़िया, उसे चीं-चीं करने दें

Sun, 08 Nov 2015 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 08 Nov 2015 02:42 AM IST
विज्ञापन
Central Minister Mahesh Sharma spoke, Congress small birds, it Che-to Che
केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोटी चिड़िया है। उसे  चीं-चीं करने दें। चिड़िया का तो यही स्वभाव है। रहा सवाल सम्मान वापसी का तो असहिष्णुता को मुद्दा बनाकर अब तक 36 लोगों ने ही सम्मान लौटाने का एलान किया है।
विज्ञापन


जबकि देश में अब तक छह हजार से अधिक लोगों को सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. शर्मा शनिवार की दोपहर पीएम मोदी के रवींद्रपुरी स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर जन शिकायतों की सुनवाई के बाद मीडिया से मुखातिब थे।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री डॉ. शर्मा ने कहा कि कुछ लोगों ने केवल अखबारों और न्यूज चैनलों पर ही सम्मान लौटाने की घोषणाएं कर रखी हैं। इससे साबित होता है कि ऐसा करने वाले कौन लोग हैं। सम्मान वापस करने वालों के प्रणेता वे लोग हैं जो नहीं चाहते थे कि मोदी प्रधानमंत्री बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार चुनाव के नतीजों के सवाल पर पर्यटन मंत्री ने कहा कि हमें अपनी जीत पर पूरा भरोसा है। बिहार में कल ही दीवाली मनेगी। अभिनेता अनुपम खेर के ट्वीट पर उन्होंने कहा कि उस विषय पर सरकार ने जवाब दे दिया है।


बहरहाल, महेश शर्मा ने संसदीय दफ्तर के बाहर लगे सुप्रियस एक्वा वाटर ट्रीटमेंट सिस्टम (वाटर एटीएम) का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने पीएम के संसदीय दफ्तर पर लोगों की शिकायतों का निस्तारण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed