{"_id":"5d0f57738ebc3e55ee4729ea","slug":"central-minister-mahendranath-pandey-worship-in-vindhavashini-temple-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने किए विंध्यवासिनी के दर्शन, बच्चों की मौत और प. बंगाल पर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने किए विंध्यवासिनी के दर्शन, बच्चों की मौत और प. बंगाल पर कही ये बात
Sun, 23 Jun 2019 06:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 23 Jun 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा करते केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय रविवार को विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन करने पहुंचे। वहीं उन्होंने बिहार में बुखार से बच्चों की मौत और पश्चिम बंगाल मामले पर भी पत्रकारों से बात की।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन करने पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने पूजा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार में हो रहे चमकी बुखार से बच्चों की मौत मामले में वहां पर सरकार बड़ी गंभीरता से काम कर रही है और चीजें अब नियंत्रण में है। वही बंगाल में हो रही हिंसा पर उनका कहना था कि सरकार ने एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
ममता सरकार और उनके अधिकारियों से अपेक्षा की जा रही है कि शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे और कानून का पालन करेंगे। यूपी में हाल ही में हुई कई घटनाओं के बाद कानून-व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि यूपी में कानून-व्यवस्था बहुत ही बेहतर है। पूरी तरह से नियंत्रण में है।
विज्ञापन
Trending Videos
व्यक्तिगत रंजिश मानसिकता जैसे लोगों से दुर्भाग्य से घटना घटी है। यूपी सरकार ने जिस तत्परता से कार्रवाई की है। सरकार बिना किसी पक्षपात दबाव के कार्रवाई कर रही है।