फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Center of Advanced Study to be built in Sampurnanand

संपूर्णानंद में बनेगा सेंटर ऑफ एडवांस स्टडी

Sat, 26 Mar 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Center of Advanced Study to be built in Sampurnanand
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में संस्कृत के प्रशिक्षण के लिए सेंटर ऑफ एडवांस स्टडी बनाने पर सहमति बन गई है। शुक्रवार को कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई वित्त समिति की बैठक में ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण परियोजना के लिए प्रस्ताव पर मुहर लग गई और जल्द ही इसे शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कुलपति की अध्यक्षता में शुक्र वार को समिति ने सेंटर ऑफ एडवांस स्टडी ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण परियोजना की पंच वर्षीय योजना के तहत 16 करोड़ 52 लाख 70 हजार छह सौ के व्यय पर चर्चा की। साथ ही सरस्वती भवन पुस्तकालय में उपलब्ध पांडुलिपियों के अनुसंधान के लिए त्रिवर्षीय परियोजना बनाकर पांच करोड़ का प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने पर सहमति दी गई। विश्वविद्यालय के आवासों में विद्युत मीटर लगाने के लिए निविदा का प्रस्ताव पास किया गया। समिति में प्रो. चांद किरण सलूजा, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. ज्ञान प्रकाश वर्मा, वित्त अधिकारी प्रो. सुधाकर मिश्र, कुलसचिव डॉ. ओमप्रकाश, परीक्षा नियंत्रक अर्चना जौहरी उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed