{"_id":"5fac4c8e8ebc3e1a27223dca","slug":"cctv-city-news-vns5578924114","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल तक 720 स्थानों पर लगेंगे फेस और नंबर प्लेट रिकॉग्नाइज कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल तक 720 स्थानों पर लगेंगे फेस और नंबर प्लेट रिकॉग्नाइज कैमरे
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 128 करोड़ की लागत से कैमरे लगाने के कार्य का शिलान्यास किया था। अब आप्टिकल फाइबर डालने का काम शुरू हो गया है। इसके बाद एडवांस सर्विलांस सिस्टम से नगर निगम क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। काशी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर होगा। इसमें 720 स्थानों पर सर्विलांस कैमरों के माध्यम से महत्वपूर्ण मार्गों, चौराहों की निगरानी की जाएगी। सभी महत्वपूर्ण स्थानों, मार्गों, वाहनों की भी सर्विलांस की दृष्टि से निगरानी की जाएगी।
इसके तहत नगर क्षेत्र सहित जनपद में वृहदस्तर पर सर्विलांस कैमरे लगाने का काम स्मार्ट सिटी से किया जा रहा है। ये कैमरे जीआईएस सपोर्टेड प्रणाली से जुड़े रहेंगे। नगर के सभी स्थानों पर पैनी नजर रखी जाएगी। वृहद व्यूईंग सेंटर की स्थापना होगी। घटनाओं का त्वरित संज्ञान लेकर अपराध पर अंकुश लगाया जाएगा।
स्मार्ट सिटी के सीईओ गौरांग राठी ने बताया कि कैमरे को लगाने का काम चल रहा है। अप्रैल 2021 तक काम पूरा हो जाएगा। इससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था को नियंत्रित करने में आसानी हो जाएगी।