{"_id":"592ac6a14f1c1ba515bdab02","slug":"cbse-result-daughters-ahead-of-sons-in-purvanchal-know-every-topper","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE रिजल्ट : पूर्वांचल में बेटों से आगे निकलीं बेटियां, जानें हर जिले के टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE रिजल्ट : पूर्वांचल में बेटों से आगे निकलीं बेटियां, जानें हर जिले के टॉपर
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 28 May 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
cbse third topper kriti shah from varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार इंतजार की घड़िया खत्म हुईं। सीबीएसई ने रविवार सुबह 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। इस बार भी बेटियों ने दिखा दिया है कि वे बेटों से कम नहीं हैं। 12वीं के परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने पूरे पूर्वांचल में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
वाराणसी की कृति शाह ने 99. 2 प्रतिशत अंक हासिल कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं सनबीम स्कूल भगवानपुर की खुशी अग्रवाल और गरिमा लोहिया जिले में संयुक्त रुप से दूसरे स्थान पर रहीं। दोनों को 98.2 प्रतिशत अंक मिले। खुशी अग्रवाल ने पीएमसी ग्रुप की हैं वहीं गरिमा लोहिया कामर्स की स्टूडेंट हैं।
विज्ञापन
इसी स्कूल के प्रतीक मल्ल को तीसरा स्थान मिला है। मानविकी के विद्यार्थी प्रतीक मल्ल को 97.8 प्रतिशत अंक मिले। पूर्वांचल के अन्य जिलों में भी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। मिर्जापुर के लायंस स्कूल की रिया श्रीवास्तव 96.4 अंकों के साथ जिले में पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
मऊ में लिटिल फ्लावर स्कूल के विद्यार्थियों ने बाजी मारी। यहां सांइस की छात्रा मारिया हाफिज हबीबुल्लाह ने 95.8 और राक्सी शमीम ने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं बलिया में ज्ञानकुंज सीनियर सेकेंडरी एकेडमी बंसी बाजार की छात्रा प्रियंका गुप्ता ने जिले में टॉप किया।
कामर्स की छात्रा प्रियंका को 96.4 प्रतिशत अंक मिला। वहीं गाजीपुर में गौरी शंकर पब्लिक स्कूल की ओमरंजनी यादव ने 96.8 फीसद अंकों के साथ जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया। ओम रंजनी बॉयो की स्टूडेंट हैं। जौनपुर में प्रदीप्ति मिश्रा पहले स्थान पर रहीं ।
उन्हें 96.4 और श्रेयांशी राय को 95.4 प्रतिशत अंक मिला। सोनभद्र में सेंट जोसेफ स्कूल के जे थॉमस और आकाश कुमार सिंह को 97.04 अंक मिला। उधर, आजमगढ़ में नवोदय विद्यालय जीयनपुर के अनिल यादव को 95 फीसदी और शिवांगी चौधरी को 95 फीसदी अंक मिला।
भदोही में वैष्णवी सिंह टॉपर रही हैं। कामर्स की स्टूडेंट वैष्णवी को 93 प्रतिशत अंक मिला। चंदौली में सनबीम स्कूल की सौम्या श्रीवास्तव ने 96.8 फीसदी अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया।