फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CBSE Result 10th board Varanasi performance UP top 10 list Arjvi gupta topped district

CBSE Result: 10वीं बोर्ड में वाराणसी का बजा डंका, यूपी टॉप-10 की सूची में 7 पर कब्जा, आर्जवी ने किया जिला टॉप

Fri, 12 May 2023 09:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 12 May 2023 09:07 PM IST
सार

दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा आर्जवी गुप्ता ने 98.4 फीसदी अंक के साथ वाराणसी में जिला टॉप किया। यूपी टॉप-10 सूची में वाराणसी के सात छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है। 

विज्ञापन
CBSE Result 10th board Varanasi performance UP top 10 list Arjvi gupta  topped  district
आर्जवी गुप्ता ने किया जिला टॉप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं का परिणाम शुक्रवार दोपहर जारी हो गया। यूपी टॉप-10 की सूची में वाराणसी का डंका बजा है। यूपी टॉप-10 सूची में सात विद्यार्थी वाराणसी के हैं। दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा आर्जवी गुप्ता ने  98.4 फीसदी अंक के साथ वाराणसी में जिला टॉप किया। यूपी टॉप-10 सूची में वो चौथे स्थान पर रहीं।

विज्ञापन


इसी स्कूल की शुभी यादव और अरुणवा सरकार ने 98.2 फीसदी अंक हासिल कर दूसरा तो प्रियांश राय ने 98 फीसदी अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीबीएसई दसवीं का परिणाम कॅरियर का पहला बड़ा मंच है और यहां की कामयाबी आने वाले समय की तकदीर बनाती है। रिजल्ट आते ही टॉपर्स के घरों में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन


मां-बाप को अपने बच्चों पर नाज है, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से उन्हें गौरवान्वित किया और बच्चों को अपने मां-बाप पर, जिन्होंने उनके सपनों को न सिर्फ अपना बनाया बल्कि हर कदम साथ रहकर उन्हें कामयाबी के जहां में पंख पसार कर उड़ने का हौसला भी दिया और आसमान भी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आजमगढ़ में श्रेया कसेरा ने किया जिला टॉप, 12वीं बोर्ड के रिजल्ट में छात्राओं का जलवा

सीबीएसई यूपी टॉप-10 में वाराणसी के विद्यार्थी

  1. आर्जवी त्रिपाठी, अंक- 492 (दिल्ली पब्लिक स्कूल)
  2. देवांश गुप्ता , अंक-491 (सनबीम स्कूल अन्नपूर्णा, लहरतारा)
  3. अरुणवा सरकार, अंक-491 (दिल्ली पब्लिक स्कूल)
  4. शुभी यादव, अंक- 491 (दिल्ली पब्लिक स्कूल)
  5. मन्नत आनंद, अंक- 490 (आर्यन इंटरनेशनल स्कूल, अखरी)
  6. सार्थक केसरी, अंक- 490 (जागरण पब्लिक स्कूल, राजातालाब)
  7. प्रियांश राय, अंक- 490 (दिल्ली पब्लिक स्कूल) 

डॉक्टर बनना है आजर्वी का सपना

10वीं की परीक्षा में 98.4 फीसदी अंक हासिल करके आजर्वी त्रिपाठी ने जिले व प्रदेश का मान बढ़ाया है। आजर्वी को जिले में पहला और प्रयागराज रीजन में तीसरा स्थान है। वह आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती हैं। 12वीं की पढ़ाई के साथ नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की तैयारी भी कर रही हैं। सुसुवाही निवासी व प्रतापगढ़ के नवोदय विद्यालय में वाइस प्रिंसिपल नित्यानंदेश नारायण त्रिपाठी और सिद्धार्थनगर जिले के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका शीतल त्रिपाठी की बिटिया आजर्वी ने बताया कि वह डॉक्टर बनकर मरीजों की सेवा करना चाहती हैं।

आईएएस बनकर करना है देश सेवा: अनुष्का

12वीं में सनबीम स्कूल वरुणा की छात्रा अनुष्का सिन्हा ने कमाल किया है। अनुष्का 98.4 अंक हासिल करकेू प्रयागराज रीजन की टॉप फाइव की सूची में जगह बनाई है। वह रीजन में चौथे पायदान पर हैं। उन्होंने जिले के साथ ही प्रदेश व स्कूल मान बढ़ाया है। जेल रोड स्थित वरुणा गार्डेन निवासी अनुष्का के पिता नीरज सिन्हा निजी कंपनी में एचआर हैं। माता कंचन गृहिणी हैं। अनुष्का ने कहा कि आईएसएस बनने का सपना है। इसके लिए अभी से कड़ी मेहनत में जुट गई हूं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed