{"_id":"592a77be4f1c1ba515bda7c5","slug":"cbse-12th-result-daughters-done-in-varanasi-got-first-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE 12वीं रिजल्ट : वाराणसी में बेटियों ने मारी बाजी, डीपीएस की कृति शाह को देश में तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE 12वीं रिजल्ट : वाराणसी में बेटियों ने मारी बाजी, डीपीएस की कृति शाह को देश में तीसरा स्थान
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 28 May 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
अर्पिता यादव खुशी अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई ने रविवार सुबह 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार वाराणसी के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। अभी तक मिली सूचना के मुताबिक डीपीएस की कृति शाह पहले स्थान पर हैं। कामर्स की स्टूडेंट कृति शाह ने 99.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। कृति शाह को देश में तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन
वहीं सनबीम स्कूल भगवानपुर की खुशी अग्रवाल और गरिमा लोहिया संयुक्त रुप से दूसरे स्थान पर रही हैं। दोनों को 98.2 प्रतिशत अंक मिले हैं। खुशी अग्रवाल ने पीएमसी ग्रुप की हैं वहीं गरिमा लोहिया कामर्स की स्टूडेंट हैं। इसी स्कूल के प्रतीक मल्ल को तीसरा स्थान मिला है। मानविकी के विद्यार्थी प्रतीक मल्ल को 97.8 प्रतिशत अंक मिला है।
विज्ञापन
वहीं डालिम्स चौबेपुर की अर्पिता यादव को 92.8 प्रतिशत अंक मिला है। अर्पिता मैथ ग्रुप की स्टूडेंट हैं। बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) अपने सभी जोन का रिजल्ट जारी हो गया। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की छात्रा रक्षा गोपाल ने सीबीएसई बोर्ड में टॉप किया है।
विज्ञापन
रक्षा को 99.6 फीसदी मार्क्स मिले हैं। रक्षा ने 500 में 498 अंक हासिल किए हैं। वहीं सीबीएसई परीक्षा में चंडीगढ़ के डीएवी सेक्टर-8 स्कूल की भूमि सावंत ने दूसरे नंबर पर रही हैं। उनका स्कोर 100 में 99.4 रहा है। वहीं, सीबीएसई में तीसरा स्थान चंडीगढ़ के ही दो छात्रों को मिला है।