CBSE 10th result: वाराणसी की मनस्वी बनना चाहती हैं AI सॉफ्टवेयर इंजीनियर, दसवीं में हासिल किए 95.4 फीसदी अंक
सनबीम इंग्लिश स्कूल, भगवानपुर वाराणसी की मनस्वी श्रीवास्तव ने दसवीं में 95.4% अंक हासिल करके अपने परिवार का नाम रौशन किया है। मनस्वी के माता-पिता ने कहा कि उनकी बेटी बहुत मेहनत करती है और ये उसी का परिणाम है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में बेटियों ने बाजी मारी है। प्रयागराज रीजन के टॉपरों की सूची में भी वाराणसी का दबदबा है। 10वीं में ही सनबीम वरुणा के देवांश गुप्ता को 98.2 फीसदी अंक मिले हैं। प्रयागराज रीजन कार्यालय से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक 10वीं में लड़कों की अपेक्षा 3.5 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं।
सनबीम इंग्लिश स्कूल, भगवानपुर वाराणसी की मनस्वी श्रीवास्तव ने दसवीं में 95.4% अंक हासिल करके अपने परिवार का नाम रौशन किया है। मनस्वी के माता-पिता ने कहा कि उनकी बेटी बहुत मेहनत करती है और ये उसी का परिणाम है। रिजल्ट आते ही मनस्वी के घर-परिवार में खुशी कि लहर दौड़ उठी और परिजन मिटाई लेकर बधाई देने पहुंचे। मनस्वी ने बताया कि वो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती हैं। मनस्वी अपने पिता मुकेश श्रीवास्तव को अपना रोल मॉडल मानती हैं।