फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CBI reaches head post office in varanasi

वाराणसीः करोड़ों की जालसाजी मामले में प्रधान डाकघर पहुंची सीबीआई, खंगाले दस्तावेज

Mon, 24 Feb 2020 11:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 24 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
CBI reaches head post office in varanasi
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media

वाराणसी के प्रधान डाकघर कैंट में जालसाजी कर खातों से 11 करोड़ 50 लाख 6158 रुपये निकाले जाने की जांच कर रही सीबीआई की टीम सोमवार को डाकघर पहुंची। जांच के बाद घोटाले से जुड़े अहम कागजात जब्त कर लिए। साथ ही यहां तैनात कुछ अधिकारियों, कर्मचारियों से बातचीत की।

विज्ञापन

शनिवार को लखनऊ से आई चार सदस्यीय टीम ने तीन दिन से कागजात खंगाल रही है। लेकिन किसी को भनक नहीं लगी। सोमवार सुबह करीब दस बजे फिर सीबीआई टीम डाकघर पहुंची। हालांकि, सोमवार को सामान्य दिनों की तुलना में कागजात व्यवस्थित रखे थे। सभी कर्मचारी भी काउंटर पर काम में लगे रहे।

विज्ञापन


काउंटर पर जाकर सीबीआई अधिकारियों ने अप्रैल 2015 से अगस्त 2019 तक खातों में जमा-निकासी से जुड़े कागजात और कंप्यूटर में दर्ज रिकार्ड देखे। वह अपने साथ कुछ जरूरी कागजात भी ले गए हैं। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई अधिकारी दो-तीन दिन यहीं रहकर जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में अब तक दो डाक अधीक्षक, दो पोस्टमास्टर, आठ डाक सहायक और एक एजेंट को निलंबित किया जा चुका है। सीबीआई जांच के बाद कुछ और लोगों पर कार्रवाई हो सकती है।

सीबीआई अधिकारियों के डाकघर आने की जानकारी नहीं है। मामला तो सीबीआई ने पहले ही दर्ज कर लिया है। अब अधिकारी जांच करने आएंगे तो हम लोगाें को बताएंगे थोड़े ही। -पीआर सरोज, डाक अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed