{"_id":"5e5412b38ebc3ef3b42ef587","slug":"cbi-checks-documents-at-head-post-office-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान डाकघर पहुंची सीबीआई, खंगाले दस्तावेज, कुछ कागजातों को भी साथ ले गए अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान डाकघर पहुंची सीबीआई, खंगाले दस्तावेज, कुछ कागजातों को भी साथ ले गए अधिकारी
Mon, 24 Feb 2020 11:45 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान डाकघर कैंट में जालसाजी कर खातों से 11 करोड़ 50 लाख 6158 रुपये निकाले जाने की जांच कर रही सीबीआई की टीम सोमवार को डाकघर पहुंची। जांच के बाद घोटाले से जुड़े अहम कागजात जब्त कर लिए। साथ ही यहां तैनात कुछ अधिकारियों, कर्मचारियों से बातचीत की।
शनिवार को लखनऊ से आई चार सदस्यीय टीम ने तीन दिन से कागजात खंगाल रही है। लेकिन किसी को भनक नहीं लगी। सोमवार सुबह करीब दस बजे फिर सीबीआई टीम डाकघर पहुंची। हालांकि, सोमवार को सामान्य दिनों की तुलना में कागजात व्यवस्थित रखे थे।
सभी कर्मचारी भी काउंटर पर काम में लगे रहे। काउंटर पर जाकर सीबीआई अधिकारियों ने अप्रैल 2015 से अगस्त 2019 तक खातों में जमा-निकासी से जुड़े कागजात और कंप्यूटर में दर्ज रिकार्ड देखे।
विज्ञापन
वह अपने साथ कुछ जरूरी कागजात भी ले गए हैं। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई अधिकारी दो-तीन दिन यहीं रहकर जांच करेंगे। मामले में अब तक दो डाक अधीक्षक, दो पोस्टमास्टर, आठ डाक सहायक और एक एजेंट को निलंबित किया जा चुका है। सीबीआई जांच के बाद कुछ और लोगों पर कार्रवाई हो सकती है।
सीबीआई अधिकारियों के डाकघर आने की जानकारी नहीं है। मामला तो सीबीआई ने पहले ही दर्ज कर लिया है। अब अधिकारी जांच करने आएंगे तो हम लोगों को बताएंगे थोड़े ही। -पीआर सरोज, डाक अधीक्षक