फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cattle walks on ganga ghats

प्रशासनिक अमला सड़क पर फिर भी घाट पर घूम रहे पशु

Tue, 08 Dec 2015 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो वाराणसी।
अमर उजाला ब्यूरो वाराणसी। Updated Tue, 08 Dec 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
cattle walks on ganga ghats
पीएम मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो अबे की काशी यात्रा के मद्देनजर शहर को चमकाने के साथ ही घाट और सड़कों पर घूमने वाले पशुओं को शहर से बाहर भी करना है। नगर निगम का दावा भी है कि घूमने वाले पशुओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। तबेला संचालकोें को नोटिस भेजा गया है कि वे सड़क पर पशुओं को न लाएं। इसके बाद भी घाट और सड़कों पर पशु खुलेआम घूम रहे हैं। यह तब है जब दोनों राजनेताओं के स्वागत की तैयारी में पूरा प्रशासनिक अमल सड़क पर है।
विज्ञापन

चौंकाने वाला तो यह कि जिस दशाश्वमेध घाट पर पीएम मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो अबे गंगा आरती देखने जाएंगे, उसी घाट पर पशु घूम रहे हैं। यही हाल शिवाला घाट का है। वहां भैंसों का झुंड घाट पर है। देसी और विदेशी सैलानी भी इन घाटों पर घूम रहे हैं। इधर नगर निगम के चीफ इंजीनियर कैलाश सिंह का दावा है कि दशाश्वमेध घाट, चौक, गोदौलिया, सर्किट हाउस, नदेसर, अंधरापुल समेत सभी प्रमुख घाटों, गलियों पर सघन अभियान चलाया जा रहा है। पशु दस्ते की टीम शहर में भ्रमण कर रही है। उन्होंने कहा कि 10 दिसंबर से पहले सड़क पर गिट्टी बालू रखने वाले यदि उसे नहीं हटाए तो नगर निगम डंपर पर उठवा लेगा। साथ ही संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि तबेलों से सड़क पर पशुओं को छोड़ने वालों को भी चेतावानी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed