फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cattle Smuggler carrying reward of Rs 25 thousand arrested in police encounter in Mirzapur

Mirzapur: 25 हजार का इनामी गो तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, सोनभद्र समेत अन्य थानों में दर्ज हैं केस

Tue, 23 Jan 2024 11:23 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सक्तेशगढ़ (मिर्जापुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सक्तेशगढ़ (मिर्जापुर) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 23 Jan 2024 11:23 PM IST
सार

गोली आरोपी पशु तस्कर गोविन्द कुमार यादव निवासी मझियार थाना अहरौरा के बाएं पैर में लगी है। पुलिस ने आरोपी के पास एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। 

विज्ञापन
Cattle Smuggler carrying reward of Rs 25 thousand arrested in police encounter in Mirzapur
मौके पर मौजूद पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर की चुनार पुलिस ने मंगलवार की शाम को सिद्धनाथ की दरी के पास मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर 25 हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। मौके पर पहुंचे एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने छानबीन की। घायल तस्कर को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


चुनार थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 25 हजार का इनामी पशु तस्कर सिद्धनाथ की दरी की ओर से जाने वाला है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए घेरेबंदी की। पुलिस को देख तस्कर ने फायरिंग की। पशु तस्कर की फायरिंग से बचते हुए पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए फायर की। गोली आरोपी पशु तस्कर गोविन्द कुमार यादव निवासी मझियार थाना अहरौरा के बाएं पैर में लगी। मुठभेड़ की सूचना पर एएसपी नक्सल ओपी सिंह मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन

घायल पशु तस्कर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पशु तस्कर के पास से एक तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक को बरामद किया। एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने बताया कि आरोपी पशु तस्कर पर चंदौली, सोनभद्र, चुनार व राजगढ़ थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं। तस्कर ने पुलिस पर फायरिंग की। फायरिंग से बचते हुए मुठभेड़ में आरोपी को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed