{"_id":"5e40051f8ebc3ee5cf02f90d","slug":"caste-replaced-with-name-to-became-a-doctor-studying-mbbs","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामने आया मुन्नाभाई, डॉक्टर बनने के लिए नाम के साथ बदल दी जाति, कर रहा एमबीबीएस की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामने आया मुन्नाभाई, डॉक्टर बनने के लिए नाम के साथ बदल दी जाति, कर रहा एमबीबीएस की पढ़ाई
Sun, 09 Feb 2020 06:42 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 09 Feb 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
mbbs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाने में क्षेत्र के जामपानी गांव के रहने वाले विदेश कुमार पर रविवार को धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपित के ऊपर नाम व जाति बदलकर किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय लखनऊ में एमबीबीएस की पढ़ाई करने का आरोप है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक म्योरपुर थाना क्षेत्र के जामपानी गांव निवासी विदेश कुमार रौनियार पुत्र रामनरेश रौनियार किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय लखनऊ में रामजगत पुत्र वंशराज पनिका बनकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
गांव के मोहनलाल खरवार ने आयोग में प्रार्थना पत्र देकर युवक पर नाम बदलकर तथा पिछड़ी जाति का होने के बावजूद अनुसूचित जनजाति का बनकर आरक्षण का लाभ लेते हुए पढ़ाई करने की शिकायत की थी। इससे पूर्व ओबरा विधायक संजय गौड़ के साथ जनजाति के लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष पूर्व डीजीपी बृजलाल से मिलकर आरोपी पर नाम बदलकर फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर पढ़ाई करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
आयोग ने उस दौरान केजीएमयू प्रशासन को युवक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस संबंध में दुद्घी सीओ संजय वर्मा का कहना है कि म्योरपुर थाना क्षेत्र के जामपानी गांव निवासी मोहनलाल खरवार ने आयोग में शिकायत की थी कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। आयोग के निर्देशन एवं मोहनलाल खरवार के प्रार्थना पत्र और उसके द्वारा दिए गए साक्ष्यों के आधार पर म्योरपुर थाने में विदेश के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।