फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cash looted 95 thousand rupees on grahak seva kendra in jaunpur up

यूपी: जौनपुर में ग्राहक सेवा केंद्र से लूटे 95 हजार, दोपहर में कनपटी पर असलहा सटाकर वारदात को दिया अंजाम

Thu, 17 Sep 2020 04:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 17 Sep 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
Cash looted 95 thousand rupees on grahak seva kendra in jaunpur up
demo

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गुरुवार को एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र से बदमाशों ने 95 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने लूट की वारदात को मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के समसपुर गांव के चौराहे अंजाम दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, समसपुर गांव के चौराहे पर जयप्रकाश यादव एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। रोज की तरह वहां लेन-देन का काम चल रहा था। दोपहर 2 बजे अचानक दो बाइक से पांच बदमाश मौके पर पहुंचे। सभी का चेहरा ढका हुआ था।
विज्ञापन



केंद्र में घुसकर उन्होंने वहां मौजूद ऑपरेटर अवनीश की कनपटी पर असलहा सटा दिया। डेस्क खोलकर उसमें रखे रुपये लूट कर मुंगराबादशाहपुर की तरफ भाग निकले। बदमाशों के केंद्र से जाते ही अवनीश ने शोर मचाते हुए लोगों को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र संचालक जेपी यादव इस वक्त लखनऊ में हैं। ऑपरेटर ने उन्हें फोन पर पूरे मामले से अवगत कराया। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू की। पुलिस ने कुछ दूर तक जाकर बदमाशों का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

पहले करीब 70 हजार रुपये लूट की बात सामने आई थी, मगर कैश मिलान के बाद केंद्र संचालक ने बताया कि गल्ले में रखा 95 हजार रुपया कैश बदमाश ले गए हैं।

एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि ऑपरेटर अवनीश को भी पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। केंद्र पर लगे सीसी टीवी कैमरे व अन्य माध्यमों से बदमाशों के बारे में सुराग लगाया जा रहा है। जल्दी ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed