फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case registered against 163 person including azamgarh samajwadi party district president

आजमगढ़ के सपा जिलाध्यक्ष सहित 163 पर मुकदमा दर्ज

Wed, 12 Dec 2018 10:51 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 12 Dec 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 163 person including azamgarh samajwadi party district president
यूपी के आजमगढ़ में रानी की सराय थाने के सामने सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन और घेराव कार्यक्रम के बाद प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय शिवशंकर सिंह ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव सहित 13 लोग नामजद और 150 अज्ञात को आरोपित किया है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक का आरोप है कि आरोपीगण सोमवार को रानी की सराय थाने के सामने इकट्ठा होकर मंच से पुलिस प्रशासन के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया। विवेचना में अवरोध उत्पन्न किया। साथ ही पूरे थाने का सरकारी सहित अन्य कार्य भी प्रभावित करने का आरोप है।
विज्ञापन


बता दें कि रानी की सराय थाने की रहने वाली एक 24 वर्षीय प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने 17 नवंबर को थाने में सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप था कि 16 नवंबर स्कार्पियो सवार चार बदमाश उसे अगवा कर चलती गाड़ी में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहन जांच पड़ताल और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने 22 नवंबर को घटना का खुलासा करते हुए घटना को फर्जी बताया। तभी से पुलिस के खिलाफ तमाम संगठनों के लोग लामबंद होकर पीड़िता के यहां पहुंचकर न्याय दिलाने और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

दोषियों के विरुद्ध की जाएगी कार्रवाई

इसी क्रम में सोमवार को समाजवादी पार्टी की तरफ से रानी की सराय थाने का घेराव और धरना प्रदर्शन किया गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस मामले में अब तक जो भी घटनाक्रम हुआ। उन सभी मामलों को भी पुलिस अपनी इस विवेचना में शामिल करेगी। तथ्य और सबूत इकट्ठा किया जा रहा।

एसपी सिटी कमलेश बहादुर ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed