फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   case of love reached the police station in sonbhadra

युवक-युवती के प्यार का मामला थाने पहुंचा, मऊ का युवक और सोनभद्र की है युवती

Mon, 10 Feb 2020 09:00 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 10 Feb 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
case of love reached the police station in sonbhadra
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
मऊ के मुस्लिम युवक और जिले की हिंदू युवती के बीच सोमवार को प्रेम संबंध का मामला सामने आया। सोनभद्रार के राबर्ट्सगंज के चंडी तिराहे के पास से हिंदू संगठन के लोग दोनों को पकड़कर कोतवाली पहुंचे और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। भाजपाजनों ने भी कोतवाली पहुंचकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


सीओ रामअशीष यादव ने कार्रवाई का भरोसा दिया। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने भी कोतवाली पहुंचकर जानकारी ली। दोनों से पूछताछ चल रही थी। युवक का रिश्तेदार ओबरा थाना क्षेत्र में रहता है। यहां आने-जाने के दौरान उसका संपर्क ओबरा थाना क्षेत्र की एक युवती से हो गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सोमवार को दोनों राबर्ट्सगंज जिला कचहरी परिसर पहुंचे और यहां युवती को शादी का भरोसा देते हुए हिंदू से मुस्लिम धर्म में परिवर्तन की बात कहते हुए धर्म परिवर्तन और शादी का नोटरी शपथपत्र लिखवा लिया। मुस्लिम समुदाय के हिसाब से उसका नया नाम भी शपथ पत्र पर लिखवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी हिंदू संगठनों को हो गई। उन्होंने अधिकारियों को सूचना देनेे के साथ ही दोनों को चंडी तिराहे के पास बस में बैठते वक्त पकड़ लिया। तब तक पुलिस पहुंच गई। इसके बाद दोनों को कोतवाली ले जाया गया। भाजपा के पूर्व विधायक तीरथराज, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, संजीव तिवारी, विवेकानंद पांडेय, आलोक चौबे सहित कई भाजपा नेता भी कोतवाली पहुंच गए।

जानकारी मिलने पर सीओ रामअशीष यादव भी कोतवाली पहुंचे और हिंदू संगठन के लोगों और भाजपा नेताओं से वार्ता कर उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया। कुछ देर बाद एडीएम भी कोतवाली पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। लोगों का आरोप था कि आरोपी युवक ने इससे पहले भी ओबरा क्षेत्र की एक युवती को प्रेमजाल में फंसाया था, जिसको लेकर मामला थाने पहुंचा था।


माह भर पूर्व दुद्धी में भी मामला आया था सामने
 जनवरी में सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली में इस तरह का मामला सामने आया था। उस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दूसरे प्रांत से युवती को पकड़ा था। घटनाक्रम को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने विरोध जताया था। सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे, इसके लिए मुसलिम समुदाय के लोगों ने भी घटना की निंदा कर आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग किया था। इससे मामले का पटाक्षेप हो गया।

लड़की के परिवारीजन आ गए हैं। युवक-युवती से भी पूछताछ कर जानकारी ली जा रही है। - रामअशीष यादव, क्षेत्राधिकारी, घोरावल, सोनभद्र।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed