फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case filed in Varanasi against accused Anamika of fraud in schools

कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में फर्जीवाड़े की आरोपी अनामिका पर अब वाराणसी में मुकदमा, नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद भी नहीं किया था ज्वाइन

Tue, 09 Jun 2020 07:12 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 09 Jun 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Case filed in Varanasi against accused Anamika of fraud in schools
एफआइआर की कॉपी - फोटो : amar ujala

प्रदेश के कई कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में एक साथ नौकरी कर और लगभग 1 करोड़ की तनख्वाह लेकर चर्चित हुई अनामिका शुक्ला के खिलाफ मंगलवार को वाराणसी के जंसा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। अनामिका के खिलाफ यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी बृजेश कुमार श्रीवास्तव की तहरीर के आधार पर की गई है।

विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी के अनुसार, जंसा क्षेत्र के देईपुर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय है। आवासीय विद्यालय में विज्ञान विषय की पूर्णकालिक शिक्षिका के पद के लिए नवंबर 2019 में विज्ञापन निकाला गया था। विज्ञापन निकलने पर मैनपुरी जिले के बेवर थाना के हसनपुर की मूल निवासी और जौनपुर के मई बरपुर में रहने वाली अनामिका शुक्ला सहित 53 अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र मिले।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: यूपीः 25 जिलों में नौकरी करने वाली शिक्षिका 'अनामिका' की हकीकत खोलेगी एसटीएफ!
 

Case filed in Varanasi against accused Anamika of fraud in schools
अनामिका शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

तीन मार्च 2020 को अनामिका की नियुक्ति के लिए नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया लेकिन उसने ज्वाइन नहीं किया। आवेदन पत्र के साथ अनामिका ने हाईस्कूल से लेकर उच्चतर शिक्षा तक के सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र भी जमा किए थे। बीती 26 मई को शासन स्तर से जारी पत्र से पता लगा कि अनामिका अन्य जनपदों में कार्यरत रहकर विभाग को गुमराह कर गलत तरीके से अपनी नियुक्ति कराने में सफल हुई है।

इसलिए बीएसए के निर्देश पर अनामिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष जंसा रामआशीष ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी की तहरीर के आधार पर अनामिका शुक्ला के खिलाफ धोखाधड़ी और छल के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:  साल में एक करोड़ कमाने वाली शिक्षिका 'अनामिका' के नाम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed