{"_id":"62a08c9a69d5815b3f0945dd","slug":"case-filed-for-tweeting-pictures-that-hurt-religious-sentiments-varanasi-police-started-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली तस्वीरें ट्वीट करने पर मुकदमा, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली तस्वीरें ट्वीट करने पर मुकदमा, पुलिस ने शुरू की जांच
Wed, 08 Jun 2022 05:18 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 08 Jun 2022 05:18 PM IST
सार
धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली आपत्तिजनक फोटो ट्वीट करने के आरोप में ट्विटर यूजर पर वाराणसी के कैंट थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली देवी-देवताओं की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने के आरोप में वाराणसी कमिश्नरेट की साइबर सेल ने मुकदमा दर्ज किया। साइबर सेल के अनुसार ट्विटर पर फोटो पोस्ट करने वाले आरोपी का नाम शब्बीर है, जिसके ट्विटर हैंडल को खंगालते हुए मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कैंट इंस्पेक्टर प्रभुकांत के अनुसार साइबर सेल के उप निरीक्षक शांतनु सिंह की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। इस तरह के ट्वीट से धार्मिक भावनाएं आहत करने और आपसी सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की गई। आरोपी के बारे में और जानकारियां जुटाई जा रही हैं। ट्विटर हैंडल को खंगाला जा रहा है, आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन