फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case filed against six for demanding extortion in varanasi

Varanasi News: रंगदारी मांगने के आरोप में छह के खिलाफ मुकदमा, दुकान की कुंडी तोड़ने का मामला

Sat, 13 Apr 2024 02:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 13 Apr 2024 02:43 PM IST
सार

Varanasi News: शोभा अग्रवाल के पति को मंदिर परिवार की तरफ से दुकान किराये पर दी गई थी। उस दुकान को उन्होंने अपने जीवन काल में ही मंदिर परिवार को वापस सौंप दिया था। इस दुकान की साफ-सफाई मंदिर के लोगों द्वारा करवाई जा रही थी।

विज्ञापन
Case filed against six for demanding extortion in varanasi
रंगदारी का मुकदमा। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वाराणसी के दुर्गाकुंड मंदिर परिवार से जुड़े धनीशंकर द्विवेदी की शिकायत पर कोर्ट के आदेश से भेलूपुर थाने में छह लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में दुर्गाकुंड स्थित दुर्ग विनायक मंदिर के महंत तारकेश्वर दूबे, दुर्गा मंदिर परिवार से जुड़े दिनेश दूबे, अखिलेश्वर दूबे व पीयूष मिश्रा और शोभा अग्रवाल व प्रत्यूश अग्रवाल का नाम शामिल है। 

विज्ञापन


धनीशंकर का आरोप है कि शोभा अग्रवाल के पति को मंदिर परिवार की तरफ से दुकान किराये पर दी गई थी। उस दुकान को उन्होंने अपने जीवन काल में ही मंदिर परिवार को वापस सौंप दिया था। इस बीच दुकान की साफ-सफाई मंदिर द्वारा कराई जा रही थी। उस दौरान तारकेश्वर दूबे, दिनेश दूबे, शोभा अग्रवाल, प्रत्यूश अग्रवाल, पीयूष मिश्रा और अखिलेश्वर दूबे मौके पर आए। दुकान की कुंडी तोड़कर उन लोगों ने अपना ताला बंद कर दिया। 
विज्ञापन


विरोध करने पर दुकान खाली करने के लिए रंगदारी की मांग करने लगे। इंस्पेक्टर भेलूपुर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि इसके पहले शोभा अग्रवाल ने धनीशंकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद धनीशंकर की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed