फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case filed against four pathology centers in cholapur varanasi were working illegally

चार पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज: ताला बंद करके भागे सेंटर संचालक, अवैध तरीके से कर रहे थे काम

Fri, 02 Sep 2022 11:55 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 02 Sep 2022 11:55 AM IST
सार

वाराणसी के चोलापुर में चार पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।सीएमओ की शिकायत पर चोलापुर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया। बताया जा रहा है कि यहां कई नर्सिंग सेंटर, बिना पंजीयन और बिना पैरॉमेडिकल स्टॉफ के मनमाने तरीके से चलाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Case filed against four pathology centers in cholapur varanasi were working illegally
up police demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर पांडेयपुर से लेकर दानगंज बॉर्डर तक दर्जन भर से अधिक अवैध पैथोलॉजी सेंटर 'नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं। इस मामले में कुछ दिन पूर्व चोलापुर थाना क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में गर्भापात करने के दौरान महिला की मृत्यु के बाद हड़कंप मचा था। जिसमें चोलापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। चोलापुर पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास बिना चिकित्सकीय व्यवस्था और बिना पैरामेडिकल स्टाफ और बिना पंजीयन के संचालित हो रहे चार पैथोलॉजी सेंटरों के विरुद्ध धारा 420  336 15 (2 ) बी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

मामले की जांच दानगंज चौकी प्रभारी को सौंपी गई है सीएमओ ने चोलापुर पुलिस को पत्र भेजकर बताया था कि आईजीआरएस पर संतोष चौहान के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी।  जिसमें बताया गया था कि वैदिक सर्जिकल सेंटर भवानीपुर धरसौना ,अंश पैथोलॉजी चोलापुर ,हरिओम जेके पैथोलॉजी चोलापुर , साईनाथ पैथोलॉजी चोलापुर के द्वारा बिना पंजीयन और बिना पैरामेडिकल स्टॉफ के मनमाने तरीके से संचालन किया जा रहा है।  जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर के सामने हैं। 
विज्ञापन

मामले की जांच पीयुष राय उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी से कराई गई । जिसमें शिकायत सही मिलने के बाद पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिसमें चोलापुर पुलिस ने अंश पैथोलॉजी चोलापुर वैदिक सर्जिकल सेंटर भवानीपुर धरसौना, हरिओम जेके पैथोलॉजी चोलापुर, साईनाथ पैथोलॉजी चोलापुर के विरुद्ध धारा 420 436 15 (2)बी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष चोलापुर दुर्गेश मिश्र ने बताया कि सीएमओ के पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर रहे दानगंज चौकी प्रभारी ने बताया कि सर्जिकल सेंटरों पर पुलिस के द्वारा तालाबंदी कराई जा रही है। कई सेंटरों पर ताले लटका दिए गए हैं। जांच प्रक्रिया जारी है जल्द ही इस मामले में गिरफ्तारी भी होगी और पैथोलॉजी सेंटर संचालकों को जेल भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed