{"_id":"6211e141d53add22103e5e01","slug":"case-filed-against-four-including-former-mahamantri-of-up-college-for-stopping-construction-work-and-fight-in-campus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: यूपी कॉलेज के पूर्व महामंत्री समेत चार पर मुकदमा, निर्माण कार्य रुकवाने और मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: यूपी कॉलेज के पूर्व महामंत्री समेत चार पर मुकदमा, निर्माण कार्य रुकवाने और मारपीट का आरोप
Sun, 20 Feb 2022 12:05 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:05 PM IST
सार
यूपी कॉलेज परिसर स्थित पवेलियन में छात्रों के लिए वॉशरूम और चेंजिंग रूम बनाया जा रहा है। आरोप है कि यूपी कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री शिवम सिंह अपने साथियों संग पहुंचा और काम बंद करा दिया। विरोध करने पर मारपीट भी की।
विज्ञापन
एफआईआर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी स्थित यूपी कॉलेज परिसर में निर्माण कार्य रुकवाने और मारपीट मामले में यूपी कॉलेज के पूर्व महामंत्री समेत चार आरोपियों के खिलाफ शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। उदय प्रताप इंटर कॉलेज के मुख्य नियंता डॉ. डीके सिंह का आरोप है कि छात्रों ने विरोध करने पर प्रधानाचार्य संग हाथापाई तक की।
विज्ञापन
यूपी कॉलेज के मुख्य नियंता डॉ. डीके सिंह के अनुसार कॉलेज परिसर स्थित पवेलियन में छात्रों के लिए वॉशरूम और चेंजिंग रूम बनाया जा रहा है। यूपी कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री शिवम सिंह अपने साथियों अनूप सिंह, ओम सिंह और हिमांशु सिंह के साथ प्रधानाचार्य डॉ. रमेश प्रताप सिंह के आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
चारों ने कहा कि वॉशरूम और चेंजिंग रूम का काम हम लोग नहीं होने देंगे। कहा कि यह निर्माण कार्य ठेकेदार से लेकर हम लोगों को दे दिया जाए। इसके बाद सभी निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचे और काम बंद करा दिए।
विज्ञापन
डीके सिंह का आरोप है कि निर्माण कार्य रुकवाने वाले छात्रों ने धमकाया कि आगे से उदय प्रताप इंटर कॉलेज और उदय प्रताप कॉलेज में जो भी निर्माण कार्य होगा वह हम लोग ही कराएंगे। अगर हम लोगों को काम नहीं मिलेगा तो निर्माण कार्य नहीं होने देंगे। कहा कि छात्रों की धमकी से परिसर का माहौल खराब हो रहा है। इस संबंध में शिवपुर इंस्पेक्टर सधुवन राम गौतम ने बताया कि आरोपी छात्रों की खोजबीन की जा रही है।