फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case filed against former Bhadohi MLA Ravindra Nath Tripathi and six others for assaulting lawyer

UP: वाराणसी पुलिस का एक्शन, भदोही के पूर्व विधायक समेत सात के खिलाफ अधिवक्ता ने दर्ज कराया केस

Mon, 18 Aug 2025 05:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 18 Aug 2025 05:33 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में अधिवक्ता के साथ गाली गलौज, मारपीट के मामले में पुलिस ने भदोही के पूर्व विधायक व छह अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Case filed against former Bhadohi MLA Ravindra Nath Tripathi and six others for assaulting lawyer
भाजपा के पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कचहरी में अधिवक्ता के साथ गाली गलौज, मारपीट, धमकी मामले में भदोही के पूर्व भाजपा विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी, उनके भाई, दो गनर समेत सात के खिलाफ कैंट थाने में रविवार की रात मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन


शिवपुर थाना शुद्धिपुर गौतम गार्डन निवासी अधिवक्ता ऋषिकांत सिंह ने पुलिस को बताया कि 14 अगस्त को वह लगभग शाम चार बजे कचहरी परिसर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय जा रहे थे। उसी समय भदोही के पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी, उनके भाई, दो गनर व अन्य तीन अज्ञात ने उन्हें धक्का दिया। जब कहा कि जरा देखकर चलिए तो सभी उग्र हो गए और अधिवक्ता पेशा को अपमानित करने जैसे शब्दों का प्रयोग किए।
विज्ञापन


इस बात की मोबाइल में रिकार्डिंग शुरू की तो सभी ने मोबाइल क्षतिग्रस्त कर दिया।अधिवक्ता ने बताया कि इस बीच पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी समेत अन्य ने हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे मेरे मुंशी एजाज खान पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने जान से मारने और गंगा में फेंकवाने की धमकी दी। कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि पूर्व विधायक समेत सात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक दिन पूर्व विधायक ने भी अधिवक्ता समेत 12 पर केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed