{"_id":"61f52e80edc1206bba62d88e","slug":"case-filed-against-five-for-selling-land-of-pattidar-share-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पट्टीदार के हिस्से की जमीन बेचने के मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: पट्टीदार के हिस्से की जमीन बेचने के मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sat, 29 Jan 2022 06:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 29 Jan 2022 06:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के चत्तुरपुर गांव में पट्टीदार के हिस्से की जमीन बेचने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप लगाया है कि वह पैतृक जमीन में एक चौथाई का हिस्सेदार है, जो उसके भाइयों ने उसका हिस्सी भी जमीन भूमाफियों को बेच दी है।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि मेरे भाइयो ने अपने हिस्से से ज्यादा जमीन अरविंद, बिपुल, दीपक, शीलाराज, सत्येंद्र आदि लोगों को बेच दी है। यह सभी लोग भूमाफिया किस्म के हैं। आरोप है कि वो मेरी भी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। उसने कहा कि अपनी हिस्से की जमीन में बाउंड्री लगाकर दुकान और होटल बनवाया था। लेकिन बाउंड्री तोड़कर उसमें भी दबंगों ने कब्जा कर लिया और अब बेचने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
पीड़ित ने शिवपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने कैलाश, माताभीख, जोगेंद्र, नरेंद्र और धर्मेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।