{"_id":"62449be59c7e1d27be517ad7","slug":"case-filed-against-eleven-including-vda-secretary-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: वीडीए सचिव समेत ग्यारह के खिलाफ मुकदमा दर्ज, अवैध तरीके से चहारदीवारी ढहाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: वीडीए सचिव समेत ग्यारह के खिलाफ मुकदमा दर्ज, अवैध तरीके से चहारदीवारी ढहाने का आरोप
Wed, 30 Mar 2022 11:35 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:35 PM IST
सार
पिछले दस साल से बनी चहारदीवारी को वीडीए अधिकारियों व कर्मचारियों ने बिना नक्शा पास का आरोप लगाते हुए ढहा दिया और गेट उठा ले गए।
विज्ञापन
वाराणसी विकास प्राधिकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अवैध तरीके से दीवार गिराने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर वाराणसी के वीडीए सचिव समेत ग्यारह अधिकारियों व कर्मचारियों पर शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिवक्ता की तहरीर के आधार पर शिवपुर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी निवासी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह के अनुसार तरना में उनकी पत्नी संगीता सिंह के नाम से 3150 वर्गफीट का प्लॉट है। पिछले दस साल से बनी चहारदीवारी को वीडीए अधिकारियों व कर्मचारियों ने बिना नक्शा पास का आरोप लगाते हुए ढहा दिया और गेट उठा ले गए।
विज्ञापन
अधिवक्ता का आरोप है कि उस समय अधिकारियों ने वीडीए के सचिव सुनील कुमार वर्मा के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि था कि 15 हजार रुपये नहीं देने पर चहारदीवारी गिरा दी जाएगी। उस समय थाने में तहरीर दी गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट में आवेदन देने पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश शिवपुर थाने की पुलिस को दिया गया।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर वीडीए सचिव सुनील कुमार सिंह, जोनल अधिकारी परमानंद यादव, जेई रामचंद्र, पीएन दुबे और प्रमोद तिवारी समेत ग्यारह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। शिवपुर इंस्पेक्टर सधुवन राम गौतम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।