फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case filed against Azamgarh-Salman and Satish Kaushik

आजमगढ़-सलमान और सतीश कौशिक के खिलाफ वाद दायर

Wed, 17 Mar 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Case filed against Azamgarh-Salman and Satish Kaushik
आजमगढ़। जीवित मृतकों के जीवन पर बनी फिल्म ‘कागज’ को लेकर चल रहा विवाद अब न्यायालय में पहुंच गया है। जीवित मृतकों की लड़ाई लड़ने वाले लाल बिहारी मृतक ने फिल्म के निर्माता सलमान खान व निर्देशक सतीश कौशिक पर दीवानी न्यायालय में वाद दाखिल किया है। जिसमें उन्होंने फिल्म का नाम बिना उनकी अनुमति के बदलने समेत तमाम आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

जिले के लाल बिहारी मृतक को सरकारी रिकार्ड में मुर्दा घोषित कर दिया गया था। मुर्दा से जिंदा होने के लिए लाल बिहारी ने लंबी लड़ाई लड़ी। वर्षों की लड़ाई के बाद सरकारी रिकार्ड में उन्हें जिंदा घोषित किया गया। फिल्म निर्माता सतीश कौशिक ने उनके जीवन पर फिल्म बनाने का निर्णय लिया। इस संबंध में सतीश कौशिक व लाल बिहारी मृतक के बीच कई समझौते भी हुए। लालबिहारी के अनुसार निर्माता सलमान खान व निर्देशक सतीश कौशिक ने फिल्म का नाम ‘मैं जिंदा हूं’ रखने का वादा किया था, किंतु फिल्म को ‘कागज’ नाम से रिलीज कर दिया गया। मैं बुनकर व किसान का बेटा हूं जबकि फिल्म में मुझे बैंडबाजा वाला दिखाया गया है। इसके अलावा कुछ और भी आरोप लगाए गए हैं। लाल बिहारी ने बुधवार को विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी कोर्ट ध्रुव राय की अदालत में मुकदमा दर्ज करने के लिए वाद दाखिल किया। जिस पर न्यायाधीश ने सुनवाई के लिए 30 मार्च की डेट निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed