फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case filed against 26 AAP workers, what happened that they had to be taken into custody?

Varanasi: AAP के 26 कार्यकर्ताओं के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज, ऐसा क्या हुआ कि हिरासत में भी लेना पड़ा?

Wed, 08 Feb 2023 02:19 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 08 Feb 2023 02:19 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गुरुधाम स्थित प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय के बाहर पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया। सोनभद्र के जिला महासचिव श्रवण कुमार को चोट लगी है। उन्हें उपचार के लिए बीएचयू में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
Case filed against 26 AAP workers, what happened that they had to be taken into custody?
AAP के 26 कार्यकर्ताओं के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अदाणी समूह की कंपनियों पर लगे आरोपों की जांच की मांग को लेकर मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान पुलिस से प्रदर्शनकारियों की जमकर बहस हुई। आपाधापी में ही सोनभद्र से आए महासचिव सहित कुछ कार्यकर्ता चुटहिल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। दूसरी तरफ, बिना अनुमति प्रदर्शन का हवाला देकर भेलूपुर थाने की पुलिस ने पार्टी के पूर्वांचल प्रांतीय प्रभारी अभिनव राय और काशी प्रांत के अध्यक्ष पवन तिवारी सहित 26 नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा दुर्गाकुंड चौकी प्रभारी आनंद चौरसिया की तहरीर पर दर्ज हुआ है।    

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मंगलवार को गुरुधाम स्थित प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय के बाहर पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने कहा कि अदाणी समूह की कंपनियों के खिलाफ जांच होनी चाहिए। तमाम निवेशकों का पैसा डूब गया है। इसके बावजूद सरकार प्रभावी कदम नहीं उठा रही है। इससे जनता में नाराजगी है। अब कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं। इस मुद्दे पर आरपार की लड़ाई छेड़ी जाएगी। उन्होंने ने पुलिस कर्मियों पर बल प्रयोग करने का आरोप लगाया और कहा कि धक्कामुक्की में कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए। सोनभद्र के जिला महासचिव श्रवण कुमार को चोट लगी है। उन्हें उपचार के लिए बीएचयू में भर्ती कराया गया था। हालांकि, पुलिस ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। प्रदर्शन के दौरान काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी, महासचिव कैलाश पटेल, घनश्याम आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed