फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   case Filed against 13 students of b voc who Protest in BHU campus

Varanasi: बीएचयू कैंपस में धरना-प्रदर्शन करना पड़ा भारी, बीवोक के 13 छात्रों के खिलाफ मुकदमा

Thu, 03 Aug 2023 03:28 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 03 Aug 2023 03:28 AM IST
सार

 बैचलर ऑफ वोकेशनल कोर्स (बीवोक) की पढ़ाई शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए बंद किए जाने का विरोध करना छात्रों को महंगा पड़ गया। 13 छात्रों के खिलाफ बुधवार को बलवा सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
case Filed against 13 students of  b voc who Protest in BHU campus
बीएचयू के लंका गेट पर छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में बैचलर ऑफ वोकेशनल कोर्स (बीवोक) की पढ़ाई शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए बंद किए जाने से नाराज होकर प्रदर्शन करने वाले 13 छात्रों के खिलाफ बुधवार को बलवा सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। लंका थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई बीएचयू के सहायक सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार की तहरीर पर की है।

विज्ञापन


विजय कुमार के मुताबिक कला संकाय के बीवोक के छात्रों ने 29 जुलाई को कुलपति आवास के सामने धरना दिया था। इसके बाद बीएचयू के मुख्य द्वार पर धरना देते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इससे आवागमन बाधित हो गया। समझाने के बाद भी छात्र नहीं माने। बाद में पुलिस-प्रशासन के सहयोग से उन्हें मुख्य द्वार से बलपूर्वक हटाया गया। छात्रों का कृत्य अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। धरने के कारण मुख्य द्वार से चार घंटे तक आवागमन बाधित रहा है।

विज्ञापन

इन छात्रों के खिलाफ मुकदमा

लंका थानाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मीतरंजन, सूरज मौर्या, शिवांश सिंह, कुशल दूबे, प्रत्यूष शुक्ला, हर्ष वर्मा, मृदुल केशरी, प्रयत्न राय, प्रतीक कुमार मिश्रा, कौशिक गुप्ता, अनुज कुमार मौर्या, अमन राज पांडेय और नीलेश कांत का नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मधुबन पार्क को बनाया गया है धरना स्थल

बीएचयू प्रशासन के अनुसार, परिसर स्थित मधुबन पार्क को धरना स्थल बनाया गया है। इस संबंध में छह जनवरी 2020 को सूचना सार्वजनिक की गई थी। जानकारी के बाद भी छात्रों ने मुख्य द्वार पर धरना देकर आवागमन बाधित किया। इससे छात्रों , शिक्षक व कर्मचारियों को परेशानी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed