फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case against two tehsils empolyes including Naib Nazir for negligence in duty in Sonbhadra

सोनभद्र में कर्तव्य में लापरवाही बरतने नायब नाजिर समेत दो तहसीलकर्मियों पर केस

Sat, 11 Jan 2020 08:19 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 11 Jan 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
Case against two tehsils empolyes including Naib Nazir for negligence in duty in Sonbhadra
- फोटो : अमर उजाला

घोरावल तहसीलदार कोर्ट की पत्रावलियों के 14 बस्ते गायब होने के खुलासे के बाद महकमे में हड़कंप है। डीएम एस.राजलिंगम के निर्देश पर तहसीलदार विकास पांडेय ने संबंधित पेशकार और नाजिर के खिलाफ घोरावल थाने में शनिवार को धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं मेें केस दर्ज करा दिया। विभागीय स्तर पर भी जांच तेज कर दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, तहसीलदार ने तहरीर दी है कि 22 दिसंबर 2019 को एसडीएम घोरावल प्रकाश चंद्र तहसील भवन के पीछे कैंटीन के एक कमरे की जांच की गई थी। कमरे में कुल 35 बस्ते में बंधी हुई हजारों पत्रावलियां खुली पाई गई थीं। ये पत्रावलियां एसडीएम न्यायालय की विभिन्न धाराओं एवं तहसीलदार कोर्ट के विभिन्न धाराओं के वाद की हैं, जो 2012 से 2019 तक की हैं।
विज्ञापन


दो जनवरी को कमरे के निरीक्षण में पाया गया कि 21 बस्ते ही उपलब्ध हैं। बाकी 14 बस्ते गायब पाए गए। कमरे का ताला भी तोड़ा नहीं गया था। उस कमरे की चाभी नायब नाजिर के पास रहती है।इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से कमरे का ताला सील कर दिया गया। तहसील के सीसीटीवी कैमरे भी बंद पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की चर्चाओं पर गौर करें तो फाइलें गायब होने के तार उभ्भा गांव से भी जुड़े हैं। कोतवाल सीपी पांडेय ने बताया कि तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने नायब नाजिर राजेंद्र प्रसाद और तहसीलदार न्यायालय के पेशकार अखिलेश चंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed