{"_id":"660f765eca723d70d70f03a9","slug":"case-against-11-people-for-demanding-extortion-of-50-lakh-rupees-in-varanasi-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 50 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में 11 लोगों पर केस, आपराधिक मामलों में फंसाने की दी थी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 50 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में 11 लोगों पर केस, आपराधिक मामलों में फंसाने की दी थी धमकी
Fri, 05 Apr 2024 09:27 AM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 05 Apr 2024 09:27 AM IST
सार
Varanasi News: रंगदारी नहीं देने पर दुष्कर्म और अन्य आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी दी। अधिवक्ता के मुताबिक यह गिरोह इसके पहले भी कई लोगों से वसूली कर चुका है। कैथी निवासी एक अधिवक्ता ने कोर्ट में गुहार लगाई।
विज्ञापन
वाराणसी कोर्ट
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वांचल के अपराधियों का नाम लेकर और धमका कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए कैथी निवासी एक अधिवक्ता ने कोर्ट में गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर कैंट थाने की पुलिस ने 11 लोगों पर रंगदारी मांगने और धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
अधिवक्ता कौशिक कुमार पांडेय के अनुसार, कोरोना काल में रीना तिवारी उनके यहां नौकरी मांगने आई थी। उसे उन्होंने मुंशी के तौर पर रख लिया। बाद में पता चला कि उसका चाल-चलन ठीक नहीं है, इसलिए उसे हटा दिया। इस बीच, वह दिल्ली से जेल भी गई, जिसे छुड़वाया गया। इसके बाद वह गिरोह के साथ मिलकर तरह-तरह के अपराध में लिप्त रही। फिर उसने अपने गिरोह के लोगों को उनके चैंबर में भेजकर धमकी भरा पत्र भिजवाया।
विज्ञापन
अपराधियों का नाम लेकर उसने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर दुष्कर्म और अन्य आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी दी। अधिवक्ता के मुताबिक यह गिरोह इसके पहले भी कई लोगों से वसूली कर चुका है। शिवपुर क्षेत्र के भगतपुर की रीना तिवारी उर्फ काजल का एक गैंग है।
विज्ञापन
गैंग में कश्मीरीगंज खोजवां निवासी दुर्गाशंकर पांडेय उर्फ गुरुजी, हाथी बाजार निवासी बृजेश सिंह उर्फ पप्पू हाथी, बृजेश सिंह उर्फ पप्पू का पुत्र, अशोक सिंह गुप्ता, दुर्गाकुंड के कबीरनगर की नमिता रुंगटा, महमूरगंज के निराला नगर की नताशा लालवानी उर्फ वर्षा मेघानी व उसकी बहन नंदिनी मेघानी, अविनाश सिंह, पूजा सिंह के गंगा मिश्र उर्फ बिहारी पंडित भी शामिल है। सभी के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर कैंट थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।