फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cardiology department of IMS BHU expanded, 55 new beds increased, Patients of Purvanchal and Bihar get benefit

वाराणसीः आईएमएस बीएचयू के हृदय रोग विभाग का विस्तार, 55 नए बेड बढ़े, पूर्वांचल और बिहार के मरीजों को मिलेगा लाभ

Fri, 25 Mar 2022 07:06 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 25 Mar 2022 07:06 PM IST
सार

सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक के चौथे और पांचवें तल पर मिलने वाली सुविधाओं का शुभारंभ फोर्टिस मेमोरियल अस्पताल गुरुग्राम के चेयरमैन पदम विभूषण डॉक्टर टी एस क्लेर ने किया।

विज्ञापन
Cardiology department of IMS BHU expanded, 55 new beds increased, Patients of Purvanchal and Bihar get benefit
आईएमएस बीएचयू के हृदय रोग विभाग में सुविधाओं का शुभारंभ हुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएमएस बीएचयू के हृदय रोग विभाग का लंबे समय बाद विस्तार हुआ है। अब तक बीएचयू अस्पताल के पुरानी बिल्डिंग में चलने वाले हृदय रोग विभाग के बाद अब सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में भी मरीजों को भर्ती किया जाएगा। इसके साथ ही यहां एंजियोग्राफी से लेकर अन्य ऑपरेशन की भी सुविधाएं मौजूद रहेंगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक के चौथे और पांचवें तल पर मिलने वाली सुविधाओं का शुभारंभ फोर्टिस मेमोरियल अस्पताल गुरुग्राम के चेयरमैन पदम विभूषण डॉक्टर टी एस क्लेर ने किया। इस दौरान उन्होंने विभाग में मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन


 सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर ओमशंकर ने बताया कि हृदय रोग विभाग को सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक के चौथे और पांचवें तल में  55 नए बेड मिले हैं। इसमें जहां 17 बेड सीसीयू के हैं। वहीं सात बेड एचडीयू और बाकी अन्य मरीजों के लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को लाभ होगा

ओमशंकर ने बताया कि ह्रदय रोग विभाग के विस्तार से अस्पताल में आने वाले मरीजों को बड़ा लाभ होगा। ना केवल वाराणसी बल्कि पूर्वांचल के अन्य जिलों के साथ ही बिहार और झारखंड तक के मरीजों की एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी  के साथ ही दिल के सुराख को बंद करने की सुविधाएं भी यहां दी जाती हैं। इस दौरान कोलकाता से डॉक्टर दिलीप कुमार, मैक्स हॉस्पिटल नई दिल्ली स्व डॉक्टर नीरज अवस्थी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

नए कैथ लैब सहित कई सुविधाएं भी मिलीं

प्रोफेसर ओमशंकर ने बताया कि कुलपति प्रोफेसर सुधीर जैन के निर्देशन में ह्रदय रोग विभाग का जो विस्तार हुआ है उसमें 55 बेड के साथ ही नई कैथ लैब की सौगात भी मिली है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति भी आभार जताया है।  बताया कि इस ह्रदय रोग विभाग में अब कुल 95 बेड हो जाएंगे।  जिसमें पहले से 40 पुरानी बिल्डिंग के वार्ड में थे। पहले से सीसीयू के 14 बेड के बाद अब सुपरस्पेशियलिटी में भी 17 बेड सीसीयू के हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed