फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cardiologist Doctor Omshankar protest took new turn support received various organizations

UP: डॉक्टर ओमशंकर के अनशन ने लिया नया मोड़, अब निकलेगा आक्रोश मार्च; विभिन्न संगठनों का मिल रहा समर्थन

Wed, 15 May 2024 05:34 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 15 May 2024 05:34 PM IST
सार

Varanasi News: बीते शनिवार की सुबह 11 बजे से कुलपति आवास पर प्रोफेसर ओम शंकर के अनशन करने की चेतावनी को लेकर सुबह 10 बजे आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रोफेसर एसएन संखवार, चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर एसपी सिंह को लेकर प्रोफेसर ओमशंकर के घर पहुंचे थे।

विज्ञापन
cardiologist Doctor Omshankar protest took new turn support received various organizations
अनशन के दौरान डॉक्टर ओमशंकर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू अस्पताल में हृदय रोग के मरीजों को आवंटित बेड पर भर्ती करने और एमएस को हटाने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे प्रोफेसर ओम शंकर के समर्थन में बुधवार की शाम को बीएचयू परिसर में छात्रों ने आक्रोश मार्च निकालने का निर्णय लिया है। इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और संकायों के छात्रों के अलावा छात्र संगठनों और सामाजिक संगठनों के लोग भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन


इसको लेकर जहां छात्रों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लोगों से जुटने की अपील की है। उधर, विश्वविद्यालय में प्रॉक्टोरियल बोर्ड के साथ ही पुलिस प्रशासन भी मार्च को लेकर अलर्ट पर है। विश्वनाथ मंदिर से लंका गेट तक छात्र मार्च निकालेंगे।
विज्ञापन


उधर, हृदय रोग विभाग में अनशन पर बैठे प्रोफेसर ओम शंकर का कहना है कि नियमानुसार मरीज के लिए आवंटित बेड पर अस्पताल प्रशासन ने जो डिजिटल लॉक लगाया है, उसे खोल देना चाहिए, जिससे कि मरीजों को भर्ती कर उनका बेहतर इलाज किया जा सके। मांग पूरी होने तक अनशन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed