फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Car collided in truck two died and one injured returning home from marriage in mau up

यूपी: शादी से घर लौट रहे लोगों का कोहरा बना काल, ट्रक में कार घुसने से दो की मौत, एक घायल

Thu, 10 Dec 2020 09:40 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 10 Dec 2020 09:40 AM IST
विज्ञापन
Car collided in truck two died and one injured returning home from marriage in mau up
कार के उड़े परखच्चे। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कोहरे की वजह से दो लोगों की जान चली गई। मऊ में रानीपुर थाना क्षेत्र के करजौली गांव के पास बुधवार देर रात घने कोहरे के कारण सडक पर खड़े ट्रक में एक कार पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन

हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप घायल हो गया है। स्थानीय लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन



मऊ-आजमगढ़ मार्ग पर सडक के किनारे एक ट्रक खड़ा था। बुधवार की रात में घना कोहरा छा गया था। रात करीब 11 बजे मोहम्मदाबाद की ओर से आ रही एक कार कोहरे के कारण ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का करीब आधा हिस्सा ट्रक के अंदर घुस गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार में सवार तीनों लोग लोग शादी सामारोह मे शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह करजौली मोड पर पहुंचे घने कोहरे होने के कारण उनकी कार सडक किनारे खडे ट्रक मे घुस गई। आसपास के लोगों ने तीनों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां डॉक्टरों ने घायल दीपक सिंह पुत्र भुपेंद्र सिंह शहर कोतवाली के  निजामुद्दीनपुरा और निखिल तनवानी पुत्र अंशु तनवानी निवासी सिंधी कॉलोनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि आशीष तनवानी निवासी सिंधी कॉलोनी की हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। रानीपुर थाना प्रभारी ने बताया कि घने कोहरे के कारण खड़े ट्रक में कार टकराने से हादसा हुआ था। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed