23 को गेल की ओर से आयोजन: कार-ऑटो रैली के जरिए काशी देगी पर्यावरण और ईंधन बचाने का संदेश
23 अप्रैल को प्रस्तावित रैली में सीएनजी कार और ऑटो चालक हिस्सा ले सकते हैं।
रैली नमो घाट से शुरू होगी जो अलाईपुर, चौकाघाट, लहरतारा होते हुए वापस नमो घाट आएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईंधन का संरक्षण करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है ताकि हमारा वातावरण साफ और स्वच्छ रहे। इसी उद्देश्य के साथ गेल की ओर से काशी की जनता को पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण के बारे में जागरूक करने के लिए रैली निकाली जाएगी। 23 अप्रैल को प्रस्तावित रैली में सीएनजी कार और ऑटो चालक हिस्सा ले सकते हैं।
रैली नमो घाट से शुरू होगी जो अलाईपुर, चौकाघाट, लहरतारा होते हुए वापस नमो घाट आएगी। रैली में अधिकतम 100 सीएनजी ऑटो व कार हिस्सा ले सकते हैं। इसमें प्रतिभाग करने के लिए 22 अप्रैल को सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक पंजीकरण कराया जा सकता है। रैली में विजेताओं को ऊर्जा दक्षता के अनुसार पांच हजार, तीन हजार और दो हजार के पुरस्कार ऑटो की कैटेगरी में दिए जाएंगे।
वहीं तीन पुरस्कार कार वर्ग में प्रदान किए जाएंगे। गेल वाराणसी के महाप्रबंधक गौरी शंकर मिश्रा ने बताया कि पेट्रोलियम संसाधनों के संरक्षण और उचित उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कार और ऑटो रैली का आयोजन किया जा रहा है ताकि आम जन को ऊर्जा के कुशल उपकरणों के उपयोग, मध्यम गति से वाहन चलाने जैसी ईंधन संरक्षण विधियों के बारे में जागरूक किया जा सके।
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए शर्तें
- सीएनजी सिलिंडर की हाइड्रो टेस्टिंग की तिथि वैध होनी चाहिए।
- वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र आवश्यक है।
- गाड़ी का बीमा का कागजात वैध हो।
- गाड़ी की बैटरी के कनेक्शन और वायर को चेक कर लें।
- ऑटो में सिलिंडर के पास या बैटरी के पास कोई कपड़ा, टायर, पानी की बोतल या कोई ज्वलनशील पदार्थ न हो।
- वाहन चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस हो।