फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Candidates will be uploaded on the API website, the exam will be held after the election

अभ्यर्थियों के एपीआइ वेबसाइट पर अपलोड, चुनाव बाद होगी परीक्षा

Tue, 01 Mar 2022 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
Candidates will be uploaded on the API website, the exam will be held after the election
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में अध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। विश्वविद्यालय ने 12 विषयों के अभ्यर्थियों के एकेडमिक परफार्मेंस इंडेक्स (एपीआइ) वेबसाइट पर अपलोड हो चुके हैं। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से सात दिन के अंदर अभ्यर्थियों से आपत्ति मांगी है। चुनाव समाप्त होने के बाद भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। उत्तीर्ण आवेदकों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में राजभवन के निर्देश पर अध्यापकों के रिक्त 74 पदों के लिए अगस्त 2021 में आवेदन मांगे गए थे। इसमें प्रोफेसर के लिए 11, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए सात व असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 56 पद शामिल हैं। इसके अलावा एक अनुसंधान निदेशक, एक पुस्तकालयाध्यक्ष व 14 सहायक पुस्तकालाध्यक्ष पद के लिए भी आवेदन मांगे गए थे। इस प्रकार 90 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षकों की नियुक्तियां नई नियमावली के तहत की जा रही है। एपीआइ की आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद लिखित परीक्षा कराई जाएगी। लिखित परीक्षा की तिथि दस मार्च के बाद जारी होगी। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय में आधे से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। पठन-पाठन पर इसका असर पड़ रहा है। इसे देखते हुए नए सत्र से पहले सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें विदेशी भाषा डिप्लोमा में भी शिक्षकों की नियुक्ति शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed