{"_id":"5ccdc37ebdec22070e2bb4ec","slug":"candidate-of-jaunpur-injured-by-10-and-protest-against-police-loksabha-election-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर : निर्दल प्रत्याशी पर हमला, 10 लोगों पर केस दर्ज, कार्रवाई ना होने पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर : निर्दल प्रत्याशी पर हमला, 10 लोगों पर केस दर्ज, कार्रवाई ना होने पर दिया धरना
Sat, 04 May 2019 10:23 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Sat, 04 May 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
धरना देते निर्दल प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में निर्दल प्रत्याशी पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित उम्मीदवार ने 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। कार्रवाई नहीं होने पर शनिवार को अपने समर्थकों के साथ उन्होंने कोतवाली में धरना दिया। पुलिस ने समझाबुझाकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
जौनपुर के निर्दल प्रत्याशी अशोक सिंह का आरोप है कि वह कार्यालय पर खाना खाने के लिए बैठे थे। तभी अभिनव सिंह उर्फ मोंटी, ऋषि सिंह, कौशल सिंह, छोटू सिंह और अली सहित पांच अन्य अज्ञात लोग आए और उन्होंने असलहा लहराते हुए उनके साथ मारपीट की और कहा कि जहां भी तुम सभा करोगे वहां गोली चलाएंगे। उन्होंने फिरौती मांगने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने पांच नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कार्रवाई न होने पर शनिवार को अशोक सिंह ने समर्थकों के साथ कोतवाली में धरना दिया और गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला लेन-देन का है।