{"_id":"61ae5f1ef8d1ce61b515b43c","slug":"candidate-and-his-father-arrested-for-being-in-touch-with-neet-solver-gang-varanasi-news-vns626487546","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट सॉल्वर गैंग के संपर्क में रहने वाली अभ्यर्थी और उसका पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट सॉल्वर गैंग के संपर्क में रहने वाली अभ्यर्थी और उसका पिता गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहनीट पेपर में सॉल्वर गैंग की मदद लेने वाली अभ्यर्थी और उसके पिता को कमिश्नरेट पुलिस ने त्रिपुरा से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से पिता को जेल और अभ्यर्थी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। सॉल्वर गैंग से संपर्क कर अभ्यर्थी के पिता ने 50 लाख में सौदा किया था। अभ्यर्थी के स्थान पर बीएचयू बीडीएस छात्रा जूली कुमारी परीक्षा में बैठी थी। सॉल्वर गैंग में अब तक मास्टरमाइंड सहित तेरह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
सारनाथ थाने में दर्ज मुकदमे के आधार पर गठित टीम ने त्रिपुरा के धलाई, कचुआरा अंतर्गत एडीसी साउथ निवासी दवा कारोबारी गोपाल विश्वास को पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी गोपाल विश्वास ने बताया कि वह त्रिपुरा में मेडिकल स्टोर चलाता है, अपनी पुत्री का एमबीबीएस में दाखिला कराने के लिए त्रिपुरा के ही प्रदीप्त भट्टाचार्य और मृत्युंजय देवनाथ से संपर्क किया था। इन लोगों ने पटना निवासी नीलेश उर्फ पीके और केजीएमयू के छात्र डॉ. ओसामा शाहिद के माध्यम से सॉल्वर बिठाकर परीक्षा पास कराने का दावा किया। इसके लिए 50 लाख में सौदा तय हुआ था। एडवांस में 5 लाख रुपये प्रदीप्त, मृत्युंजय और नीलेश उर्फ पीके के बैंक खाते में जमा किया था। पुत्री के स्थान पर सॉल्वर के रूप में परीक्षा दिलाने के लिए पटना की रहने वाली बीएचयू छात्रा जूली कुमारी की फोटो को मिक्स कराकर फॉर्म भरवाया गया था। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि 12 सितंबर को सारनाथ स्थित केंद्र से अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रही सॉल्वर गैंग की सदस्य और जूली कुमारी को गिरफ्तार किया गया था। गिरोह में शामिल जूली की मां, भाई, दोस्त, मास्टरमाइंड सहित त्रिपुरा की रहने वाली अभ्यर्थी और उसका पिता गोपाल विश्वास समेत तेरह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
इनसेट---------------
बनारस में थी परीक्षा, पिता के साथ नई दिल्ली में थी अभ्यर्थी
पुलिस की पूछताछ में गोपाल विश्वास ने बताया कि आस-पड़ोस व परिजनों को यह विश्वास दिलाने के लिए कि उनकी पुत्री ने ही नीट की परीक्षा दी है, इसके लिए प्रदीप्त भट्टाचार्य, मैं और पुत्री नौ सितंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट से अगरतला से दिल्ली गए, जबकि उनकी पुत्री की नीट परीक्षा वाराणसी में थी। तीन दिनों तक दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर घूमने के बाद 13 सितंबर की सुबह दिल्ली से वापस एयर इंडिया की फ्लाइट से अगरतला, त्रिपुरा पहुंचे थे। वापस पहुंचने पर जूली कुमारी के पकड़े जाने की सूचना प्रदीप्त और मृत्युंजय के माध्यम से मिली थी।