{"_id":"64c5ef3ea1856d90f20e84f4","slug":"cancer-patients-increased-three-times-in-five-years-in-two-hospitals-of-varanasi-2023-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Cancer Risk: वाराणसी के दो अस्पतालों में पांच साल में तीन गुना बढ़े कैंसर पीड़ित, 56 हजार ने कराई कीमोथेरेपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cancer Risk: वाराणसी के दो अस्पतालों में पांच साल में तीन गुना बढ़े कैंसर पीड़ित, 56 हजार ने कराई कीमोथेरेपी
Sun, 30 Jul 2023 10:34 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 30 Jul 2023 10:34 AM IST
सार
वाराणसी स्थित महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान और होमी भाभा कैंसर अस्पताल में पिछले पांच वर्षों में करीब 71 हजार मरीजों का इलाज हुआ है। इनमें से 56 हजार की कीमोथेरेपी हुई है।
विज्ञापन
होमी भाभा कैंसर अस्पताल वाराणसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी स्थित महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान और होमी भाभा कैंसर अस्पताल में पिछले पांच वर्षों में करीब 71 हजार मरीजों का इलाज हुआ है। इनमें से 56 हजार की कीमोथेरेपी हुई है। बड़ी संख्या में लोगों ने कैंसर को मात दी और खुशहाल जीवन जी रहे हैं। पांच साल में करीब तीन गुना कैंसर पीड़ित बढ़े हैं।
विज्ञापन
लहरतारा स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल 2018 और महामना कैंसर संस्थान का संचालन 2019 से चल रहा है। दोनों अस्पताल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। पिछले पांच साल में अस्पताल में 71,725 मरीजों ने पंजीकरण कराया है। इसमें हर आयु वर्ग की महिला, पुरुष व बच्चे शामिल हैं। जो आंकड़े मिले हैं, उसके मुताबिक वर्ष 2018 में जहां 6,250 मरीज आए थे, वहीं 2022 में यह संख्या 20,851 हो गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 1.40 करोड़ रुपये की डकैती का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, इसी मामले में 7 पुलिसकर्मी हुए थे बर्खास्त
विज्ञापन
इलाज के साथ बीमारी के प्रति किया जाता है जागरूक
अस्पतालों में सर्जरी भी खूब हुई है। कीमोथेरपी और रेडियोथेरपी ज्यादा की जा रही है। यूपी के विभिन्न जिलों के साथ ही बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और नेपाल के कैंसर पीड़ित इलाज के लिए काशी आ रहे हैं। अस्पताल में जांच, इलाज के साथ ही उन्हें बीमारी से बचाव की जानकारी दी जा रही है। जागरूक भी किया जा रहा है।
एक नजर में आंकड़ा
महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष - कैंसर पीड़ित
सर्जरी
वर्ष - संख्या
वर्ष - संख्या
वर्ष - संख्या
- 2018 - 6,250
- 2019 - 12,292
- 2020- 14,438
- 2021- 17,894
- 2022 - 20,851
सर्जरी
वर्ष - संख्या
- 2018 - 478
- 2019 - 4,098
- 2020- 6,162
- 2021- 11,583
- 2022- 12,294
वर्ष - संख्या
- 2018 - 6,376
- 2019 - 25,189
- 2020- 31,455
- 2021- 44,908
- 2022- 56373
वर्ष - संख्या
- 2018 - 532
- 2019 - 1153
- 2020- 2079
- 2021- 2354
- 2022- 3259