फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cancer

कैंसर संस्थान में हाथ-पैर की हड्डी के कैंसर की सर्जरी शुरू

Sat, 28 Nov 2020 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
cancer
महामना पं. मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान में हाथ और पैर की हड्डी में होने वाली कैंसर की सर्जरी (लिंब साल्वेज सर्जरी) की सुविधा इसी माह से शुरू हो गई है। अब तक 13 मरीजों की सर्जरी भी की जा चुकी है।
विज्ञापन

पत्रकारों से वार्ता में ऑर्थोपेडिक आंकोलॉजी डिपार्टमेंट के कंसल्टेंट डॉ. अश्विन प्रजापति और डॉ. राजेश ने बताया कि हाथ पैर में होने वाले कैंसर को सार्कोमा कहते हैं। हाथ और पैर में हड्डियों में जहां कैंसर होता है वहां की हड्डियों को निकालने के बाद कायोथेरेपी की जाती है। उन हड्डियों में कैंसर के जो सेल्स होते हैं उसे मारने के बाद अगर वह काम करने लायक होती हैं तो उसे ही लगाया जाता है। ऐसा न होने पर उसकी जगह पर मेगा प्रोस्थेसिस विधि से स्टील प्लांट भी लगाया जाता है। अगर, उपकरण न खरीदे जाएं तो 30 से 40 हजार की खर्च में हाथ व पैर की हड्डी का कैंसर ठीक किया जा सकता है।
विज्ञापन

20 साल से कम उम्र में होता है हड्डी का कैंसर
आमतौर पर 20 साल से कम आयु वालों को हड्डियों में कैंसर होता है। जबकि 40 से अधिक साल के लोगों को मांस पेशी के कैंसर की समस्या होती हैं। लिंब साल्वेज सर्जरी की खासियत यह है कि इसमें मरीज के शरीर से कैंसर वाले भाग को बिना कांटे ही उसका इलाज किया जा सकता है। बताया कि सर्जरी के लिए जनवरी तक का स्लॉट बुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed