फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Canceled Trains List: Passengers please pay attention! These trains will not run from Cantt, here is the compl

Cancelled Trains List: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! कैंट से 15 अक्तूबर तक नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, पूरी लिस्ट

Sat, 26 Aug 2023 11:36 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 26 Aug 2023 11:36 AM IST
सार

बेगमपुरा, महाकाल समेत कई ट्रेनें अब लोहता व सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से चलाई जाएंगी। कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। कुछ बदले मार्ग से चलेंगी। सिग्नल बंद रहेगा, इसलिए ट्रेनें कॉशन पर चलाई जाएंगी। इसके लिए 25 हट बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Canceled Trains List: Passengers please pay attention! These trains will not run from Cantt, here is the compl
Train - फोटो : Social Media

विस्तार

कैंट स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग कार्य और नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक (एनआई) के कारण एक सितंबर से 15 अक्तूबर तक मेगा ब्लाॅक लिया जाएगा। बेगमपुरा, महाकाल समेत कई ट्रेनें अब लोहता व सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से चलाई जाएंगी। कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। कुछ बदले मार्ग से चलेंगी। सिग्नल बंद रहेगा, इसलिए ट्रेनें कॉशन पर चलाई जाएंगी। इसके लिए 25 हट बनाए जा रहे हैं। एक हजार अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए हैं। हर हट में 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती रहेगी। कर्मचारी रेलवे ट्रैक की सतत निगरानी करेंगे।

विज्ञापन
एनआई ब्लॉक से संबंधित तैयारियों को शुक्रवार की सुबह एडीआरएम लालजी चौधरी, स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित सहित परिचालन से जुड़े अधिकारियों ने परखा है। रेलवे ट्रैक का निरीक्षण भी किया। उत्तर रेलवे लखऊ मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा के अनुसार, कैंट स्टेशन पर चार चरण में एनआई और बीएनआई का कार्य होना है। पहले चरण का कार्य एक सितंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन

ये ट्रेनें निरस्त

ट्रेन संख्या 13553/56 आसनसोल वाराणसी मेमू एक्सप्रेस एक सितंबर से 16 अक्टूबर तक, ट्रेन संख्या 22417/18 महामना एक्सप्रेस सितंबर में 12,14,16,19,21,23,26,28,30 व अक्तूबर में 3,5,7,10,12,14, ट्रेन संख्या 20903/4 केवड़िया एक्सप्रेस सितंबर 12,19,26 अक्तूबर में 3,10,12,5 ट्रेन संख्या 22687/88 मैसूर एक्सप्रेस सितंबर में 12,14,19,21,26,28 अक्तूबर में 3,5,10,12, ट्रेन संख्या 22323/24 कोलकाता गाजीपुर सिटी सितंबर सात, 14,21,28 व पांच 12 अक्तूबर, बनारस भटनी एक्सप्रेस, गाजीपुर सिटी प्रयागराज संगम दोनों फेरों में एक सितंबर से 15 अक्तूबर तक। पटना जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस, दानापुर आनंद विहार, मालदा टाउन, आनद विहार, अंबाला बरौनी हरिहर नाथ, गोरखपुर शालिमार, गोंदिया बरौनी, ओखा गुवाहटी, गांधी धाम कामाख्या, सूरत छपरा स्पेशल क्लोन, सूरत छपरा पार्सल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर व लोहता में टर्मिनेट होने वाली ट्रेनें

जम्मूतवी-वाराणसी, बेगमपुरा-वाराणसी, इंदौर-महाकाल, अहमदाबाद-वाराणसी साप्ताहिक ट्रेन सुल्तानपुर से चलेगी। वाराणसी लखनऊ शटल शिवपुर से, मरुधर एक्सप्रेस लखनऊ से संचालित होगी। इंदौर पटना वाराणसी न आकर प्रयागराज पं दीनदयाल जंक्शन के रास्ते जाएगी। पटना कोटा भी प्रयागराज पं.दीनदयाल के रास्ते, पूर्वा एक्सप्रेस पं.दीन दयाल से प्रयागराज के रास्ते, महानगरी व दादर सुपरफास्ट बनारस (मंडुवाडीह) से संचालित होगी। पवन व सिकंदराबाद दानापुर वाराणसी सिटी के रास्ते, उपासना, सारनाथ वाराणसी सिटी प्रयागराज के रास्ते जाएगी। वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी अब लोहता से संचालित होगी। ज्यादातर ट्रेनें जफराबाद जौनपुर के रास्ते जाएंगी। आनंद विहार टर्मिनल रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस,डॉ.अम्बेडकर नगर, कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस वाया अतरौली रोड, जौनपुर, शाहगंज, सुल्तानपुर तक जाएगी।

कैंट स्टेशन ये होंगे कार्य

यार्ड रिमॉडलिंग के तहत वाराणसी यार्ड में लूप की लंबाई और प्लेटफार्म की लंबाई में वृद्धि की जा रही है। प्लेटफार्म संख्या एक से चार तक की लाइनों का पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस स्टेशन, प्लेटफार्म संख्या एक से पांच तक की लाइनों का लोहता स्टेशन एवं प्लेटफार्म संख्या छह से नौ तक की लाइनों का शिवपुर स्टेशन से सीधे जोड़ा जा रहा है। इससे आवागमन सुगम होगा। ट्रेनें तेज गति से जाएंगी-आएंगी। वाराणसी सिटी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की ओर से सभी प्लेटफार्माें (1 से 9) की कनेक्टिविटी, कैंट पर दो अतिरिक्त पूर्ण लंबाई वाले यात्री प्लेटफार्म (10 और 11) और तीसरे प्रवेश द्वार का प्रावधान भी है। शिवपुर की ओर से गुड्स बाईपास लाइन का निर्माण, जिससे यार्ड के माध्यम से क्रॉस-मूवमेंट कम होगा।

यात्रियों को एसएमएस से मिलेगी जानकारी

सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा के अनुसार ट्रेनों के निरस्त होने की जानकारी यात्रियों को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिये दी जाएगी। ई-टिकट करने वाले यात्रियों का रिफंड उनके बैंक खाते में चला जाएगा, जबकि विंडो टिकट लेने वाले यात्रियों को मुख्य आरक्षण केंद्र पर जाकर रिफंड लेना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed