फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Can't believe if a Chinese citizen wanders off to reach CRPF camp in Chandauli

चीनी नागरिक के भटक कर चंदौली में सीआरपीएफ कैंप के पास पहुंचने पर नहीं हो रहा यकीन

Fri, 10 Jan 2020 08:33 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 10 Jan 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Can't believe if a Chinese citizen wanders off to reach CRPF camp in Chandauli
Mobile GPS

नौगढ़ थाना क्षेत्र के दिलबगरा पहाड़ी के पीछे चंद्रप्रभा जलाशय की तलहटी में चीनी नागरिक के पहुंचने के मामले ने खुफिया तंत्र के कान खड़े कर दिए हैं। सूत्र बताते हैं कि विभाग चीनी नागरिक के वहां तक पहुंचने के मामले की तह तक जाने में जुट गया है। उसके भटककर वहां पहुंचने की थ्योरी खुफिया तंत्र के गले के नीचे नहीं उतर रही है। 

विज्ञापन


पीडीडीयू नगर से 50 किलोमीटर से अधिक दूर नौगढ़ थाना क्षेत्र के दिलबगरा पहाड़ी के पीछे चंद्रप्रभा जलाशय की तलहटी में चीनी नागरिक सावोलियांगवो (26) के भटक कर पहुंचने की बात खुफिया तंत्र को हजम नहीं हो पा रही है। सवाल उठ रहा है कि जब मोबाइल फोन में जीपीएस की सुविधा है तो ऐसे में कोई भटक कर शहर से इतनी दूर कैसे पहुंच सकता है।
विज्ञापन


यह मामला इसलिए और महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि वहां सीआरपीएफ कैंप भी है। वहां हिनौतघाट कांड जैसी घटना पहले हो चुकी है। विभाग के लोग उसके वहां तक पहुंचने की थ्योरी को खंगालने में जुट गए हैं। उसके पास से दिल्ली रजिस्ट्रेशन नंबर की एक मोटर साइकिल भी मिली थी। वह मोटर साइकिल दिल्ली में किसकी है, किन शर्तों पर विदेशी नागरिक को दी गई, आदि सभी सवालों के जवाब ढूंढे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed