फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Campaign will run against diesel engine boats

Varanasi News: डीजल इंजन वाली नावों के खिलाफ चलेगा अभियान

Sat, 23 Dec 2023 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Campaign will run against diesel engine boats
नाविक संगठनों के प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को नगर आयुक्त अक्षत वर्मा से कार्यालय में मुलाकात की। नगर आयुक्त से अनुरोध किया कि गंगा मेंं डीजल इंजन नावों को चलने से रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जाए। संगठनों ने कहा कि बहुत से नावों का पंजीकरण नगर निगम में नहीं कराया गया है। उनकी ओर से अवैध रूप से डीजल इंजन लगाकर नाव चलाई जा रही है। नाविकों ने सुझाव दिया गया कि इस प्रकार के सभी नावों का पंजीकरण तब तक न होने दें जब तक वह नावों को सीएनजी में परिवर्तित न करा लें। नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि जल पुलिस के सहयोग से बिना लाइसेंस वाले नावों की धर-पकड़ का अभियान शुरू किया जाएगा। लाइसेंस विभाग को निर्देशित किया कि गंगा में संचालित हो रही अवैध नावों को पकड़ने के लिए जल्द कार्ययोजना बनाकर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed