फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Campaign will run against adulteration, control room will be built in Municipal Corporation

मिलावटखोरी के खिलाफ चलेगा अभियान, नगर निगम में बनेगा कंट्रोल रूम

Wed, 25 Aug 2021 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Campaign will run against adulteration, control room will be built in Municipal Corporation
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक मंगलवार को कैंप कार्यालय में हुई। जिलाधिकारी ने मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया। ऐसी सामग्री बेचने वालों के खिलाफ विभागीय अधिकारियों को शिकायत दर्ज कराने के लिए व्हाट्स ऐप नंबर जारी करने का भी निर्देश दिया। नगर निगम में इसकी निगरानी के लिए कंट्रोल रूम में बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मिलावटी खाद्य पदार्थ के अलावा, फलों को पकाने के लिए कार्बाइड का प्रयोग, फसलों में अधिक मात्रा में केमिकल फर्टिलाइजर का प्रयोग, दुधारू पशुओं पर आक्सीटोसिन इंजेक्शन का प्रयोग तथा खाद्य सामग्री तैयार करने के लिए कच्चे माल आदि सभी पर प्रभावी अंकुश लगाने की कार्रवाई किएऐजाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी को निर्देश दिया कि एक सितंबर से 15 सितंबर तक हेल्दी सिटी के नाम से युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन

जिले में शराब की दुकानों के आसपास खुले में ठेले आदि पर खाने पीने की चीजें बेचने वालों को हटाने का निर्देश दिया। शहर में बिना लाइसेंस खाद्य सामग्री तैयार करने वाले जैसे बेकरी, नमकीन, पाम आयल आदि बेचने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों को नंदघर में बदला जाए
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को नंदघर में बदलने का काम कर रही वेदांता फाउण्डेशन के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि दो माह में तीनों ब्लाकों के आंगनबाड़ी केंद्रों का काम पूरा कर लिया जाए। इसमें ई-एजुकेशन सुविधा, स्वास्थ्य सेवाएं डाक्टर्स की सुविधा सहित और स्किल सेंटर को दुरूस्त किया जाए। कुपोषित बच्चों को चिन्हित करने के लिए दो दिनों में सर्वे कर सूची उपलब्ध कराने की मांग की।
स्कूल परिसर के आसपास नहीं हो तंबाकू की दुकानें
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशानुसार बच्चों में नशाखोरी की बढ़ती लत को छुड़ाने और उन्हें नशामुक्ति दिलाने सम्बंधी आवश्यक कदम उठाने पर मंथन किया गया।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि इस अभियान में शिक्षा, पुलिस तथा ड्रग कंट्रोल अथारिटी की अहम भूमिका होगी। जिसमें चाइल्ड वेलफेयर पुलिस अधिकारी द्वारा स्कूल परिसर की 100 मीटर परिधि में तम्बाकू, गुटखा, सिगरेट व अन्य नशे की चीजों की बिक्त्रस्ी पूरी तरह प्रतिबंधित किये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित कराया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed