फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Campaign to add names to voter list begins

Varanasi News: मतदाता सूची में नाम जोड़ने का अभियान शुरू

Sat, 28 Oct 2023 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Campaign to add names to voter list begins
अधिक से अधिक मतदाताओं को जोड़ने के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण के वृहद अभियान की शुक्रवार से शुरुआत हुई। जिलाधिकारी ने बड़ागांव स्थित एक महाविद्यालय में कहा कि अभियान में 18 से 19 वर्ष की आयु वालों को जोड़ने पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोकसभा की मतदाता सूची में अब तक 30 लाख छह हजार 678 मतदाताओं का नाम है। इनमें 16 लाख 30 हजार 143 पुरुष, 13 लाख 76 हजार 362 महिलाएं और 173 अन्य मतदाता शामिल हैं। कुल आबादी के चार फीसदी मतदाता 18-19 वर्ष के होने चाहिए। जो अभी तक महज एक प्रतिशत ही हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि अपने आसपास के मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक करें और एक जिम्मेदार मतदाता व नागरिक होने की अहम भूमिका निभाएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में प्रत्येक बूथ पर एक बीएलओ को तैनात किया गया है। इनसे संपर्क करके भी मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं का समाधान पाया जा सकता है। इसके अलावा मतदाता वेबसाइट पर जाकर या एप के जरिये ऑनलाइन पंजीकरण व अन्य सुविधाएं का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed